Pakistan: बलूच में दहशतगर्दी ने उठाया सिर… जाफर एक्सप्रेस ट्रेन हाइजैक पर PM शहबाज शरीफ का बयान

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: भारत के पड़ोसी मुल्‍क पाकिस्तान से एक बड़ी खबर आ रही है. मंगलवार को अशांत प्रांत बलुचिस्‍तान में बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने यहां की सबसे खास ट्रेन जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बलूचिस्तान के माच क्षेत्र में हथियारबंद लोगों ने बोलन जिले के पास क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन पर हमला कर दिया. इस दौरान पाकिस्‍तानी सेना और बलोच लिबरेशन आर्मी के बीच मुठभेड़ में 6 सैनिकों के मारे जाने की खबर है. वहीं ट्रेन के चालक सहित कई यात्री घायल हो गए हैं.

पाकिस्‍तानी पीएम का बयान  

वहीं अब जाफर एक्सप्रेस ट्रेन के हाइजैक होने पर पाकिस्‍तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि बलूच में दहशतगर्दी ने सिर उठाया है. वहीं पाकिस्‍तानी सैनिकों के मारे जाने पर दुख जताया. उन्‍होंने कहा कि हम जवानों की कुर्बानी को हमेशा याद रखेंगे.

हथियारबंद लोगों ने ट्रेन को किया हाईजैक

जानकारी के अनुसार, क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को पेहरो कुनरी और गदलार के बीच भारी गोलीबारी के साथ हथियारबंद लोगों ने हाईजैक कर लिया. नौ डिब्बों वाली इस ट्रेन में लगभग 500 लोग सवार हैं. ट्रेन को सुरंग संख्या 8 में रोका गया है. बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) के लोगों ने छह पाकिस्तान सैनिकों को मार दिया है.

यात्रियों से संपर्क साधने की हो रही कोशिश

जाफर एक्सप्रेस ट्रेन हाईजैक की खबर मिलते ही यात्रियों और कर्मचारियों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है. सरकारी बयान के मुताबिक, सिबी अस्पताल में आपातकाल लागू कर दिया गया है. एम्बुलेंस और सुरक्षा बल घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं. चट्टानी इलाका होने के वजह से अधिकारियों को घटनास्थल तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

साजिशों को नहीं होने दिया जाएगा कामयाब- मंत्री हसन लंजर

सिंध के गृह मंत्री जियाउल हसन लंजर ने इस घटना की कड़ी निंदा की है. उन्‍होंने कहा कि गोलीबारी के वजह से यात्री घायल हुए हैं. राष्ट्र-विरोधी और असामाजिक तत्वों की घिनौनी साजिशों को कभी कामयाब नहीं होने दिया जाएगा. सिंध सरकार बलूचिस्तान सरकार के साथ है. प्रांतीय पुलिस और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियां ​​इस स्थिति को कंट्रोल में लाएंगी.

ये भी पढ़ें :- महाकुंभ जल, बिहार का मखाना, बनारसी साड़ी… प्रधानमंत्री मोदी ने मॉरीशस के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को दिए कई भेंट

 

Latest News

अफगानिस्तान के बल्लेबाज रहमानुल्लाह ने रचा इतिहास, जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने पहले टेस्ट डेब्यू में ही लगाया शतक

New Delhi: अफगानिस्तान के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज रहमानुल्लाह ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया और करियर के...

More Articles Like This

Exit mobile version