ब्रिटेन में पाकिस्तान कांसुलेट तक पहुंचा शहबाज सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, Pok में हिंसा पर 30 ब्रिटिश सांसदों ने सरकार को लिखी चिट्ठी

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: पाकिस्तान के कब्जे वाले PoK में शहबाज सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की लपटें अब यूनाइटेड किंगडम में पाकिस्तान के कॉन्सुलेट तक पहुंच गया. दरअसल, PoK में पाकिस्तानी फौजियों का जुल्म खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. उन्होने अब तक पाक 30 मासूम नागरिकों को मौत के घाट उतार दिया है.

बता दें कि ब्रिटेन के ब्रैडफोर्ड में पाकिस्तानी कॉन्सुलेट के बाहर लोगो ने पाक अधिकारियों पर जुल्म करने का आरोप लगाया. इस प्रदर्शन के ऑर्गनाइजर का दावा  है कि पाकिस्तानी सिक्योरिटी फोर्स की फायरिंग में कई आम लोग मारे गए और अन्य कई घायल हुए. रावलकोट में यह हिंसा सबसे ज्यादा देखी जा रही है. इसके अलावा लंदन में भी पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर PoK प्रोटेस्ट में आम लोगों की हत्या के लिए पाकिस्तानी आर्मी, असीम मुनीर और  वहां की कठपुतली सरकार के खिलाफ नारे लगाए गए.

ब्रिटेन के सांसदों ने सरकार को लिखी चिट्ठी

रिपोर्ट के मुताबिक, पीओके में हो रही हिंसा को लेकर करीब 30 ब्रिटिश सांसदों ने ह्यूमन राइट्स के उल्लंघन में दखल देने के लिए ब्रिटेन सरकार को चिट्ठी लिखा है. इस दौरान सांसदों ने  गिरफ्तारी, कम्युनिकेशन ब्लैकआउट और इलाके में बढ़ते तनाव की खबरों के बीच डिप्लोमैटिक तरीके से दखल देने की अपील की है.

इस बीच, पाकिस्तानी एडमिनिस्ट्रेशन ने गैर-कानूनी कब्जे वाले इलाके में यह सख्ती तब की जब जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) ने सरकार से 38-पॉइंट एजेंडा लागू करवाने के लिए एक प्रोटेस्ट मार्च का प्लान बनाया है़ जिसमे सब्सिडी वाला आटा और बिजली की मांग की गई है.

दो दिनों में सिक्योरिटी की कार्रवाई में 100 से ज्यादा हुईं मौतें

सूत्रो के मुताबिक, प्रोटेस्ट रैली 9 जून के लिए प्लान की गई है. दरअसल, कहा जाता है कि POK में अशांति बेसिक अधिकारों, आर्थिक राहत, सस्ती बिजली और अधिकारियों से ज़्यादा जवाबदेही की मांगों की वजह से शुरू हुई थी. रिपोर्ट के अनुसार, आंदोलन में शामिल POK एक्टिविस्ट्स ने आरोप लगाया कि पिछले दो दिनों में सिक्योरिटी की कार्रवाई में 100 से ज्यादा मौतें हुई हैं और कई लोग घायल हुए हैं.
Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version