Pakistan: पाकिस्तान के कब्जे वाले PoK में शहबाज सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की लपटें अब यूनाइटेड किंगडम में पाकिस्तान के कॉन्सुलेट तक पहुंच गया. दरअसल, PoK में पाकिस्तानी फौजियों का जुल्म खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. उन्होने अब तक पाक 30 मासूम नागरिकों को मौत के घाट उतार दिया है.
बता दें कि ब्रिटेन के ब्रैडफोर्ड में पाकिस्तानी कॉन्सुलेट के बाहर लोगो ने पाक अधिकारियों पर जुल्म करने का आरोप लगाया. इस प्रदर्शन के ऑर्गनाइजर का दावा है कि पाकिस्तानी सिक्योरिटी फोर्स की फायरिंग में कई आम लोग मारे गए और अन्य कई घायल हुए. रावलकोट में यह हिंसा सबसे ज्यादा देखी जा रही है. इसके अलावा लंदन में भी पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर PoK प्रोटेस्ट में आम लोगों की हत्या के लिए पाकिस्तानी आर्मी, असीम मुनीर और वहां की कठपुतली सरकार के खिलाफ नारे लगाए गए.
ब्रिटेन के सांसदों ने सरकार को लिखी चिट्ठी
रिपोर्ट के मुताबिक, पीओके में हो रही हिंसा को लेकर करीब 30 ब्रिटिश सांसदों ने ह्यूमन राइट्स के उल्लंघन में दखल देने के लिए ब्रिटेन सरकार को चिट्ठी लिखा है. इस दौरान सांसदों ने गिरफ्तारी, कम्युनिकेशन ब्लैकआउट और इलाके में बढ़ते तनाव की खबरों के बीच डिप्लोमैटिक तरीके से दखल देने की अपील की है.