Pakistan Politics: पाकिस्तान के राजनीति में बड़ा उलटफेर! इमरान की पार्टी हुई बैक, 39 सांसदों को मिली मान्यता

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan Politics: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जिस पार्टी को लगभग खत्‍म माना जा रहा था, उसे पार्टी के 39 सांसदों को मान्‍यता मिल गई है. चुनाव आयोग ने सांसदों को यह मान्‍यता पाकिस्‍तानी सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद दी है.

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद से एक बार फिर से पाकिस्तानी संसद में इमरान खान के सांसद दहाड़ते नजर आने वाले है, जिससे फिर से नवाज शरीफ की टेंशन बढ़ने लगी है. क्‍योंकि सांसदों को मान्‍यता मिलने के बाद से एक बार फिर पाकिस्‍तान में इंमरान खान की पॉपुलैरिटी बढ़ने वाला है.

पार्टी के नाम इस्‍तेमाल में मिली छूट  

दरअसल, पाकिस्तान में हाल ही में हुए चुनाव के दौरान इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान-तहरीक-ए-इंसाफ को सस्पेंड कर दिया गया था, जिसके बाद इमरान खान ने अपने नेताओं को निर्दलीय मैदान में उतार दिया था. ऐसे में अब सुप्रीम कोर्ट ऐसा फैसला सुनाया है, जिसके बाद इमरान खान के सांसद और विधायकों को सदनों में पार्टी का नाम इस्तेमाल करने की छूट मिल गई है.

सभी पीटीआई सांसदों को मिलेगी मान्यता

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद गुरुवार को पाकिस्तान चुनाव आयोग ने 39 सांसदों को पीटीआई सांसद के रूप में मान्यता दे दी. एक रिपोर्ट के अनुसार, ये सभी सांसद पाकिस्तान नेशनल असेंबली के लिए रिजर्व सीटों पर जीतकर आए थे. सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद पाकिस्तान की संसद में अब पीटीआई को संसदीय दल के रूप में मान्यता मिल गई है. वहीं बाकी के बचें सांसदों को भी अगले 15 दिनों के अंदर ही पीटीआई सांसद के तौर पर मान्यता दे दी जाएगी.

यह भी पढ़ेंः-Woman Chief Justice: दक्षिण अफ्रीका ने रचा इतिहास, पहली बार महिला को बनाया गया मुख्य न्यायाधीश

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version