कंगाल पाकिस्तान को बचाने आया वर्ल्ड बैंक, देगा 20 अरब डॉलर का कर्ज!

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: कंगाल पाकिस्तान अब कर्ज लेकर घी पीने की राह पर चल पड़ा है. इस बार पाकिस्तान ने विश्व बैंक से 20 अरब अमेरिकी डॉलर कर्ज की डिमांड की है. वहीं विश्‍व बैंक भी पाकिस्‍तान के लिए खजाना खोलने को तैयार है. विश्व बैंक कंगाल पाकिस्तान के लिए 20 अरब अमेरिकी डॉलर के सांकेतिक ऋण पैकेज को मंजूरी देने की प्रक्रिया में है.

मीडिया की एक रिपोर्ट में यह जानकारी देते हुए बताया गया है कि यह एक अग्रणी 10-वर्षीय पहल है, जो वर्ल्‍ड बैंक द्वारा वित्तपोषित परियोजनाओं को राजनीतिक बदलावों से बचाएगी और छह लक्षित क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेगी.

वर्ल्‍ड बैंक से मांगा कर्ज

बता दें कि पिछले कई वर्षों से पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है. पाकिस्तान में लोगों के भूखों मरने की नौबत आ गई है. रूस, चीन, अमेरिका, सऊदी अरब जैसे तमाम देशों से पाकिस्तान ने कर्ज ले रखा है. फिर भी उसकी कंगाली दूर नहीं हो रही है. लिहाजा अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने वर्ल्‍ड बैंक से कर्ज मांगा है.

पाकिस्‍तान के लिए यूं कहें, उसकी हालत ऐसी है कि कर्ज लो, उस पैसे से मौज करो और उसे लौटाना भूल जाओ. इसकी वजह यह भी है कि पाकिस्तान पहले से भी कर्ज तले दबा हुआ है. अधिकांश कर्ज की किश्तों को भी वह वापस नहीं कर पा रहा है.

जल्‍द ही विश्व बैंक दे सकता है मंजूरी

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ अखबार ने आधिकारिक दस्तावेजों का हवाला देते हुए कहा कि पाकिस्तान देश भागीदारी ढांचा 2025-35’ नामक इस कार्यक्रम का मकसद सबसे उपेक्षित, लेकिन महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सामाजिक संकेतकों में सुधार करना है. इस ‘देश भागीदारी ढांचे’ को वर्ल्‍ड बैंक बोर्ड द्वारा 14 जनवरी को मंजूरी दी जानी है, जिसके बाद वैश्विक ऋणदाता के दक्षिण एशिया के उपाध्यक्ष मार्टिन रेजर के भी पाकिस्‍तान आने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें :- जनवरी-नवंबर 2024 में अंतर्राष्ट्रीय मार्गों पर 64.5 मिलियन यात्रियों ने की यात्रा: केंद्र

 

 

Latest News

फतेहपुरः MLC चुनाव के दौरान सपा-भाजपा कार्यकर्ताओं में भिड़ंत, हाथापाई का वीडियो वायरल

MLC Election: फतेहपुर जिले के खागा तहसील क्षेत्र के विजयीपुर विकासखंड में MLC चुनाव की वोटिंग के दौरान समाजवादी...

More Articles Like This

Exit mobile version