पाकिस्तानः खैबर पख्तूनख्वा में दो IED धमाका, सात लोगों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan Bomb Blasts: पाकिस्तान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है यहां शनिवार को अशांत प्रांत खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू जिले में सड़क किनारे हुए दो बम धमाकों में कम से कम सात लोगों की जान चली गई और तीन अन्य घायल हो गए. इस घटना की पुष्टि पुलिस अधिकारियों ने की है. फिलहाल, किसी भी समूह ने इस आत्मघाती कृत्य की जिम्मेदारी नहीं ली है. सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के मुताबिक, पहला आईईडी (IED) विस्फोट एक यात्री वैन को निशाना बनाकर किया गया, जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. इसके तत्काल बाद उसी स्थान पर राहत और बचाव कार्य में जुटे लोगों को निशाना बनाकर दूसरा धमाका किया गया, जिसमें दो और लोगों की मौत हो गई.

मामले में क्या बोले पुलिस अधिकारी?

यह धमाका बन्नू जिले के मार्का बेरा इलाके में हुआ. बन्नू जिला पुलिस अधिकारी (DPO) यासिर अफरीदी के मुताबिक, पहला धमाका तब हुआ जब सड़क किनारे लगाया गया एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) फट गया, जिससे एक यात्री वैन इसकी जद में आ गई और पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

उन्होंने बताया कि इसके कुछ ही देर बाद उसी जगह पर दूसरा धमाका हुआ, जिसमें बचाव कार्य में लगे लोगों को निशाना बनाया गया. दूसरे धमाके में दो लोगों की मौत हो गई और एक गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई. DPO ने बताया कि घायलों और मृतकों के शवों को पास के अस्पताल ले जाया गया और घटना की जांच शुरू कर दी गई है. अधिकारियों के मुताबिक, जिस यात्री वैन को निशाना बनाया गया, वह हाथी खेल गांव से बन्नू शहर जा रही थी, तभी वह धमाके की जद में आ गई. सुरक्षा बलों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और धमाके वाली जगह से सबूत एकत्र करना शुरू कर दिया है.

सीएम ने की हमले की निंदा

खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने इस घटना की कड़ी निंदा की और पुलिस अधिकारियों को इस पर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया. उन्होंने धमाकों से जुड़ी परिस्थितियों की गहन जांच के आदेश भी दिए. सोहेल अफरीदी ने इसे बेहद दुखद और दिल दहला देने वाला बताते हुए उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और उन्हें भरोसा दिलाया कि प्रांतीय सरकार इस मुश्किल समय में हर संभव मदद देगी.

Latest News

लखनऊ अग्निकांडः अब तक 15 बच्चों की मौत, PM मोदी ने किया आर्थिक मदद का ऐलान

Lucknow Fire Incident: सोमवार की दोपहर लखनऊ के अलीगंज के एक कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग लग गई....

More Articles Like This

Exit mobile version