श्री कटास राज मंदिर के दर्शन कर सकेंगे भारतीय तीर्थयात्री, पाकिस्तान सरकार ने जारी किया वीजा

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan Visa: पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के चकवाल जिले में श्री कटास राज मंदिरों के दर्शन के लिए 84 भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए पाकिस्‍तान सरकार द्वारा वीजा जारी किया है. ऐसे में सभी तीर्थयात्री 19 से 25 दिसंबर तक आसानी कटास राज मंदिरों का दौरा कर सकेंगे.

दरअसल, यहां कई हिंदू मंदिरों का एक परिसर है, जो पैदल मार्गों द्वारा एक दूसरे से जुड़े हुए हैं. वहीं, इन मंदिरों को किला कटास के नाम से भी जाना जाता है. बता दें कि धार्मिक स्थलों की यात्रा पर द्विपक्षीय प्रोटोकॉल के प्रावधान के तहत हर साल भारतीय सिख और हिंदू तीर्थयात्री पाकिस्तान जाते हैं और पाकिस्‍तानी भी हर साल भारत आते हैं.

हिंदू समुदाय के लिए सबसे पवित्र स्थान

पाकिस्तानी मिशन के मुताबिक, नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग ने पंजाब के चकवाल जिले में पवित्र श्री कटास राज मंदिरों की यात्रा के लिए भारतीय तीर्थयात्रियों के एक समूह को 84 वीजा जारी किया हैं. वहीं, पिछले साल 112 वीजा जारी किए थे. दरअसल, कटास राज को पाकिस्तान में हिंदू समुदाय के लिए सबसे पवित्र स्थानों में से एक माना जाता है. यहां कटास नामक तालाब के चारों ओर मंदिर एक परिसर बनाते हैं.

पाकिस्‍तानी प्रभारी ने तीर्थयात्रियों की दी शुभकामनाएं

इसके साथ ही पाकिस्‍तान के प्रभारी डीएफ़ेयर साद अहमद वाराइच ने तीर्थयात्रियों को “आध्यात्मिक रूप से पुरस्कृत” और “पूर्ण” यात्रा की शुभकामनाएं दीं. इस दौरान पाकिस्‍तानी उच्‍चायोग ने कहा कि साल 1974 के धार्मिक स्थलों की यात्रा पर पाकिस्तान-भारत प्रोटोकॉल के तहत, हर साल भारत से हजारों सिख और हिंदू तीर्थयात्री विभिन्न धार्मिक त्योहारों/अवसरों में शामिल होने के लिए पाकिस्तान आते हैं.

इसे भी पढें:-हिंदुओं पर हमले के बाद एक्शन में भारत, बांग्लादेश में 90% सामानों की सप्लाई पर लगाई रोक

 

Latest News

13 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 13 October 2026: आज 13 अक्टूबर 2026, मंगलवार को शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन है. इस दिन...

More Articles Like This