कनाडा-पाकिस्तान से जुड़े सीमा पार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध हथियार भी बरामद

Chandigarh: पंजाब पुलिस ने कनाडा और पाकिस्तान से जुड़े सीमा पार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए आरोपी अमरबीर सिंह उर्फ ​​अमर को गिरफ्तार किया है. कनाडा से लौटते ही वह पकडा गया. आरोपी अमर के पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं. यह जानकारी पंजाब पुलिस के DGP कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी.

अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़

पंजाब के अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने एक अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने अमृतसर के थाना तरसिक्का के डेयरीवाल निवासी अमरबीर सिंह उर्फ ​​अमर को गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि उसके पास से 6 पिस्तौल, 11 मैगजीन, .30 बोर के 91 जिंदा कारतूस और 9 मिमी के 20 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. कुल बरामदगी 9 पिस्तौल, 101 जिंदा कारतूस (.30 बोर) और 20 जिंदा कारतूस (9 मिमी) है.

आरोपी हाल ही में कनाडा से लौटा था

DGP कार्यालय ने आगे बताया कि प्रारंभिक जांच से खुलासा हुआ है कि आरोपी हाल ही में कनाडा से लौटा था और पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में था. FIR दर्ज कर ली गई है और अन्य गुर्गों की पहचान करने और पूरे सीमा पार तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए आगे की जांच जारी है. इसी क्रम में पंजाब पुलिस के राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ (SSOC) अमृतसर ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) के साथ मिलकर एक संयुक्त अभियान में तरनतारन के खेमकरण क्षेत्र में भारत-पाक सीमा के पास से हथियारों की एक बड़ी खेप बरामद की है.

खुफिया जानकारी के आधार पर की गई यह कार्रवाई

यह कार्रवाई एक खुफिया जानकारी के आधार पर की गई. पंजाब पुलिस ने इसकी जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया X हैंडल पर साझा की. पंजाब पुलिस के मुताबिक बरामद हथियारों में दो एके-47 राइफलें, दो एके-47 मैगजीन, एक पीएक्स5 स्टॉर्म पिस्तौल (मैगजीन सहित) और 10 जिंदा कारतूस शामिल हैं. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये हथियार पाकिस्तान से तस्करी के जरिए भारत लाए गए थे.

अमृतसर ने एक प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू

इस मामले में SSOC, अमृतसर ने एक प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का लक्ष्य तस्करों की पहचान करना, उनके नेटवर्क का पता लगाना और उसे ध्वस्त करना है. पुलिस के मुताबिक, जांच अभी चल रही है और जल्द ही तस्करी नेटवर्क के बारे में और जानकारी आने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें. Bihar BJP Candidate List 2025: बीजेपी की पहली लिस्ट जारी, 71 प्रत्याशियों के नाम पर लगी मुहर

Latest News

मिडटर्म चुनाव से पहले डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, वोटर फ्रॉड की जानकारी देने पर 10 लाख डॉलर का इनाम

US Midterm Elections 2026: अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मिडटर्म चुनावों से पहले ही डोनाल्ड ट्रंप ने...

More Articles Like This

Exit mobile version