UN में शहबाज शरीफ की फजीहत, हाफिज सईद पर सवाल पड़ा तो मुंह छिपाकर दबे पांव भागे पाक PM

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Shehbaz Sharif:  संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को उस समय असहज स्थिति का सामना करना पड़ा, जब पत्रकारों ने उनसे आतंकवाद और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी हाफिज सईद को लेकर सीधे सवाल कर दिए. सवालों का सामना करने के बजाय शहबाज शरीफ वहां से आगे बढ़ गए.

मुंह छिपाकर भागे Shehbaz Sharif

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, यूएन मुख्यालय से बाहर निकलते वक्त पत्रकारों ने पाकिस्तानी पीएम से पूछा कि पाकिस्तान आतंकियों को कथित तौर पर पनाह देना कब बंद करेगा और लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद के खिलाफ कार्रवाई कब की जाएगी. शहबाज ने इन सवालों का कोई जवाब नहीं दिया. उन्होंने हाथ के इशारे से प्रतिक्रिया देने से बचते हुए वहां से निकलना जारी रखा. उनके साथ मौजूद अधिकारी भी पत्रकारों के सवालों को नजरअंदाज करते हुए आगे बढ़ गए.

पाकिस्तान पर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं

आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं और भारत भी पड़ोसी देश पर आतंकवादी संगठनों को समर्थन देने के आरोप लगाता रहा है. पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था. भारत के मुताबिक, इस सैन्य कार्रवाई के दौरान पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया था.

बांग्लादेश के अंतरिम प्रधानमंत्री से मिले शहबाज

संयुक्त राष्ट्र महासभा के कार्यक्रमों के बीच शहबाज शरीफ ने बांग्लादेश के अंतरिम प्रधानमंत्री तारिक रहमान से भी मुलाकात की. बैठक के बाद शहबाज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी साझा की. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के मुताबिक, दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को आगे बढ़ाने को लेकर बातचीत हुई और कुछ मुद्दों पर सहमति बनी. पाकिस्तान हाल के समय में बांग्लादेश के साथ अपने रिश्तों को मजबूत करने पर जोर देता दिखाई दे रहा है. भारत के संदर्भ में भी पाकिस्तान और बांग्लादेश के बदलते समीकरणों पर क्षेत्रीय स्तर पर चर्चा होती रही है.

ये भी पढ़ें- ‘कायर प्रतिनिधि सदन से बाहर हो जाए’, UN में किसपर भड़के नेतन्याहू, कई देशों के प्रतिनिधियों ने किया वॉकआट

Latest News

Pitru Paksha 2026: आज से पितृ पक्ष शुरू, जानिए पूजा का समय और नियम

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष माह की शुरुआत हो रही है. पितृपक्ष का समय पितरों को अर्पित है....

More Articles Like This