Panama Earthquake Today: मध्य अमेरिकी देश पनामा में शुक्रवार को दक्षिणी तट के नजदीक 7.6 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया, जिससे कई इलाकों में धरती कांप उठी. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र पितालोजा अरिबा बस्ती से लगभग 10 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था. इसकी गहराई भी करीब 10 किलोमीटर दर्ज की गई। भूकंप के झटके राजधानी पनामा सिटी तक महसूस किए गए। वहीं, हेर्रेरा, वेरागुआस और लॉस सैंटोस प्रांतों में संभावित नुकसान को लेकर चिंता जताई गई है. हालांकि, राजधानी पनामा सिटी से फिलहाल किसी तरह के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है.
ये एक ब्रेकिंग न्यूज है…

