T20 वर्ल्ड कप 2026: आयरलैंड टीम को बड़ा झटका, कप्तान ही टूर्नामेंट से हुआ बाहर, मजबूरन…

Must Read

New Delhi: आयरलैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम के कप्तान पॉल स्टर्लिंग आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक वह चोटिल हो गए हैं. टूर्नामेंट के बीच में खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला भी नहीं थम रहा है. 13 फरवरी को दो खिलाड़ी चोट की वजह से इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए. उधर, पॉल स्टर्लिंग के लिए आयरलैंड बोर्ड ने रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है.

घुटना जमीन के एक सख्त हिस्से पर जोर से जा टकराया

स्टर्लिंग को ये चोट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में जोश इंग्लिस का कैच पकड़ते समय लगी थी, जब उनका घुटना जमीन के एक सख्त हिस्से पर जोर से जा टकराया था. स्टर्लिंग ने उस कैच के बाद मैदान छोड़ दिया था और उनकी लोरकान टकर ने टीम की कप्तानी की थी. इसके बाद स्टर्लिंग बल्लेबाजी के लिए मैदान पर जरूर आए लेकिन रन लेने की कोशिश में उनका घुटना मुड़ गया और उन्हें मजबूरन रिटायर हर्ट होकर वापस जाना पड़ा था.

अब सैम टॉपिंग टीम में शामिल

ऐसे में चोट गंभीर के होने के कारण स्टर्लिंग टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. वहीं उनकी जगह टीम में अब 20 साल के अनकैप्ड विकेटकीपर-बल्लेबाज सैम टॉपिंग को टीम में शामिल किया है. टॉपिंग इस समय चेन्नई में ट्रेनिंग कैंप में हैं. ऐसे में वह बिना किसी देरी के टीम के साथ जुड़ सकते हैं. उनका चयन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि टीम के एक अन्य खिलाड़ी बेन कैलिट्ज़ भी हाथ की चोट से जूझ रहे हैं. आयरलैंड अब वापस अपने देश के लिए रवाना होंगे.

जल्द ही आराम और रिहैब के लिए घर लौटेंगे स्टर्लिंग

क्रिकेट आयरलैंड के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर ग्रीम वेस्ट ने कहा कि स्टर्लिंग के स्कैन के बाद लिगामेंट में चोट का पता चला है. इसलिए उन्हें टी-20 विश्व कप के शेष मैचों से बाहर कर दिया गया है. स्टर्लिंग जल्द ही आराम और रिहैब के लिए घर लौटेंगे. इसके बाद वह आगामी सीरीज के लिए फिटनेस हासिल करने की कोशिश करेंगे. स्टर्लिंग आयरलैंड टीम के कप्तान हैं और ऐसे में उनका बाहर होना टीम के लिए एक बड़ा झटका है.

इसे भी पढ़ें. जिम्बाब्वे को बड़ा झटका: अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज टी20 विश्व कप से बाहर, सामने आई यह वजह?

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This