Philippines: बीच समंदर अचानक धू-धूकर जलने लगी फेरी, 5 लोगों की मौत, 87 अभी भी लापता

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Philippines Ferry Accident: फिलीपींस के लोकप्रिय पर्यटक स्थल पलावान के पास से एक भीषण समुद्री हादसे की दर्दनाक तस्वीरें सामने आईं. मनीला से कोरोन जा रही एम/वी जून एस्टर नाम की फेरी में बुधवार की शाम को अचानक भीषण आग लग गई. समुद्र में लपटों में घिरी इस नाव को देखने के बाद फिलीपींस तटरक्षक बल ने तुरंत मदद के लिए रवाना हो गई. इस दुर्घटना में अब तक 5 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जबकि 87 अन्य लोग अभी भी लापता हैं.
इस बीच कोस्ट गार्ड की तरफ से जारी एक ड्रामेटिक वीडियो फुटेज में इस जहाज को आग की ऊंची लपटों में पूरी तरह घिरा हुआ स्पषट रूप से देखा जा सकता है. अधिकारियों के मुताबिक, यह भीषण दुर्घटना तट से लगभग 2.2 किलोमीटर की दूरी पर खुले समुद्र में हुई. वहीं, जब इस फेरी ने मनीला से कोरोन के लिए अपनी यात्रा शुरू की थी, तब इस पर कुल 134 लोग सवार थे, जिनमें 117 यात्री और 17 क्रू मेंबर शामिल थे.

सर्च और रेस्क्यू अभियान जारी 

तटरक्षक बल की कैप्टन नोएमी कैयाब्याब ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अब तक कुल 42 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जिनमें 38 यात्री और 4 क्रू मेंबर शामिल है. इसके अलावा इस दुर्घटना में अपनी जान गंवा चुके 5 लोगों के शवों को भी पानी से निकालकर तट पर लाया जा चुका है. कैप्टन ने बताया कि बचाए गए 42 लोगों और बरामद शवों के आंकड़ों को देखें तो अभी भी बहुत से लोग लापता हैं.  हालांकि जैसे-जैसे खोज अभियान आगे बढ़ेगा, इन आंकड़ों में बदलाव होता जाएगा. फिलहाल, अधिकारियों की पहली प्राथमिकता आग पर पूरी तरह काबू पाना और समुद्र में लापता हुए लोगों की तलाश करना है.
बता दें कि इस समय प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि वे अभी तक बचाए गए यात्रियों से बातचीत नहीं कर पाए हैं, ताकि हादसे के सटीक कारणों और उस समय जहाज के भीतर की स्थिति का तुरंत पता चल सके. लेकिन मरीन ट्रैफिक के ट्रैकिंग डेटा से यह साफ हो गया है कि दुर्घटनाग्रस्त जहाज ने मनीला से अपनी यात्रा शुरू की थी. मैरीटाइम सेफ्टी और कोस्ट गार्ड की टीमें युद्धस्तर पर खोज और बचाव अभियान चला रही हैं. इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर से फिलीपींस में समुद्री यात्राओं की सुरक्षा और नियमों के पालन पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
Latest News

Increase In DA: मोदी सरकार का केंद्रीय कर्मचारियों को दीवाली गिफ्ट, DA में 3 फीसदी की बढ़ोतरी

Increase In DA: केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले देश के 1.16 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ा...

More Articles Like This