फिलीपींस में कालमेगी तूफान से भारी तबाही, अब तक 60 से अधिक लोगों की मौत, 13 अभी भी लापता

Must Read

Philippines cyclone Kalmegi: मध्य फिलीपींस में कालमेगी तूफान से अब तक 60 से अधिक लोगों की मौत होने की खबर मिल रही है, जबकि 13 अन्य लोग लापता हैं. बताया जा रहा है कि अधिकत्तर लोगों की मौत भीषण बाढ़ में फंसने और तेज बहाव में बह जाने के कारण हुईं है. सेना ने यह जानकारी दी. कालमेगी से प्रभावित प्रांतों को सहायता पहुंचाने जा रहा फिलीपींस वायु सेना का एक हेलीकॉप्टर दक्षिणी अगूसन डेल सूर प्रांत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें छह लोगों की जान चली गई.

उपलब्ध नहीं कराया गया है विवरण

हालांकि, हेलीकॉप्टर दुर्घटना के कारणों का विवरण उपलब्ध नहीं कराया गया है. नागरिक सुरक्षा कार्यालय के उप प्रशासक और प्रांतीय अधिकारियों ने बताया कि अधिकांश लोगों की मौत मध्य प्रांत सेबू में हुई. जहां मंगलवार को कालमेगी के कारण अचानक बाढ़ आ गई और नदियां उफान पर पहुंच गईं. अधिकारियों के अनुसार बाढ़ के कारण आवासीय क्षेत्र जलमग्न हो गए, जिसकी वजह से घबराए निवासियों को अपनी छतों पर चढ़ना पड़ा.

जलस्तर घटने तक करना पड़ा इंतजार

फिलीपीनी रेड क्रॉस को बचाव के लिए कई अनुरोध प्राप्त हुए लेकिन आपातकालीन कर्मचारियों के जोखिम को कम करने के लिए जलस्तर घटने तक इंतजार करना पड़ा. सेबू की गवर्नर पामेला बारिकुआट्रो ने कहा कि तूफान से बचाव के लिए हर संभव प्रयास किए गए, लेकिन इस दौरान अचानक आई बाढ़ जैसी अप्रत्याशित घटनाएं हुईं. सेबू में आपदा से निपटने के लिए आपातकालीन धन के तेजी से वितरण को ध्यान में रखते हुए आपदा की स्थिति घोषित कर दी है.

भूकंप से उबर रहा था सेबू शहर

सेबू 24 लाख से अधिक आबादी वाला प्रांत है. यह शहर अब भी 30 सितंबर को आए 6.9 तीव्रता के भूकंप से उबर रहा था. जिसमें कम से कम 79 लोगों की मौत हुई थी और हजारों लोग विस्थापित हुए थे. गवर्नर बारिकुआट्रो ने बताया कि भूकंप से विस्थापित उत्तरी सेबू के हजारों निवासियों को तूफान आने से पहले अस्थायी तंबुओं से आश्रय स्थलों पर ले जाया गया था और भूकंप से तबाह हुए उत्तरी कस्बों में कालमेगी के कारण आई बाढ़ का असर कम हुआ.

इसे भी पढ़ें. Bihar Election 2025 का पहले चरण का मतदान कल, दाव पर लगी है कई दिग्गज नेताओं की किस्मत

 

Latest News

23 October 2026 Ka Panchang: शुक्रवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

23 October 2026 Ka Panchang: 23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This