ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीके मिश्रा ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड फैसिलिटी का किया दौरा, कहा- भविष्य में उन्नत किस्म…

Must Read

PK Mishra Visit HAL facility : भारतीय वायुसेना की लगातार घटती स्क्वाड्रन को लेकर, अब प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने भी कमर कस ली है. जानकारी के मुताबिक, पीएमओ के प्रिंसिपल सेक्रेटरी डॉक्टर पीके मिश्रा ने बेंगलुरु स्थित हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड फैसिलिटी का दौरा कर एलसीए तेजस कार्यक्रम की समीक्षा की.

भविष्य में उन्नत किस्‍म के विमानों की पड़ सकती है जरूरत

बता दें कि अमेरिका से एविएशन इंजन देरी से मिलने के कारण एचएएल का लाइट कॉम्बेट एयरक्राफ्ट प्रोजेक्ट देरी से चल रहा है. ऐसे में ऑपरेशन के दौरान भारतीय वायुसेना ने जिस तरह से निर्णायक भूमिका निभाई है, इस प्रकार से भारतीय वायुसेना को भविष्य में उन्नत किस्म के लड़ाकू विमानों की जरूरत देश को पड़ने जा रही है. यही कारण है कि वायुसेना की जरूरतों को लेकर पीएमओ बेहद सजग है.

मिश्रा ने वर्जन हैंगर का किया दौरा

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार मिश्रा ने बेंगलुरु में एलसीए के तेजस असेंबली हैंगर के साथ मार्क-2 वर्जन हैंगर का दौरा किया. इस दौरान एचएएल ने पीएमओ के सबसे सीनियर अधिकारी को जानकारी देते हुए कहा कि इस वक्त एलसीए के मार्क-1ए वर्जन के 6 फाइटर जेट और 1 ट्रेनर (एयरक्राफ्ट) बनकर तैयार हैं. ऐसे में मार्क-2 (और स्टील्थ फाइटर जेट एमका) के लिए अमेरिका से एफ-414 इंजन के करार का इंतजार है.

बता दें कि मिश्रा ने एचएएल के दूसरे स्वदेशी एयरक्राफ्ट का भी जायजा लिया, जिसमें कई प्रकार के लाइट कॉम्बेट हेलीकॉप्टर (एलसीएच) प्रचंड, लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर (एलयूएच), लाइट एडवांस हेलीकॉप्टर (एएलएच) ध्रुप और हिंदुस्तान टर्बो ट्रेनर (एचटीटी-40) आदि शामिल थे.

प्रिंसिपल सेक्रेटरी ने एचएएल की तैयारियों का लिया जायजा

जानकारी के मुताबिक, गगनयान मिशन के लिए प्रिंसिपल सेक्रेटरी ने एचएएल की तैयारियों का भी जायजा लिया. इस दौरान मिश्रा को यहां पर स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल के बारे में ब्रीफिंग दी गई. इसके साथ ही वहां एचएएल के चेयरमैन डॉ. डी के सुनील और इसरो के चेयरमैन डॉ. वी नारायण भी मौजूद थे. बता दें कि जायजा लेने के बाद मिश्रा ने इंटीग्रेटेड क्रायोजेनिक इंजन मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी का भी निरीक्षण किया.

  इसे भी पढ़ें :- पाकिस्तान का इन देशों के साथ मिलना भारत की सुरक्षा के लिए बन सकता है खतरा, CDS अनिल चौहान ने बताई वजह

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This