फ्रांस के दूसरे सबसे बड़े शहर तक फैली जंगलों में लगी आग, बंद हुआ मारसेई हवाई अड्डे से विमानों का परिचालन

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Marseille airport: फ्रांस में गर्म और तेज हवाओं के वजह से भड़की आग अब देश के दूसरे सबसे बड़े शहर मारसेई तक पहुंच गई है. ऐसे में मारसेई से आने-जाने वाली सभी उड़ानें रोक दी गईं है. वहीं, आग से संबंधित घटनाओं में अब तक करीब नौ लोग जख्‍मी भी हो चुके है, जबकि कई लोगों को अपना घर या तो खाली करना पड़ा है या फिर वो घर के अंदर ही बंद रहने को मजबूर है, क्‍योंकि भूमध्य सागर से सटा पूरा क्षेत्र धुएं से भर गया है.

वहीं, इस दौरान आसपास के अधिकतर इलाकों में रेल यातायात रोक दिया गया और कुछ सड़कें बंद कर दी गईं तथा अन्य सड़कों पर जाम लग गया. जबकि बिजली संबंधी समस्‍याओं का भी सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में ही मारसेई में एक बड़े अस्पताल को जनरेटर से बिजली देनी पड़ी.

720 एकड़ की जमीन पर फैली आग

हालांकि प्रांत के अधिकारियों का कहना है कि जंगल की आग बुझाने के लिए 1,000 से अधिक दमकल कर्मियों को तैनात किया गया. बता दें कि आग ने पहले ले पेन-मिराबो शहर को अपनी चपेट में लिया और फिर मारसेई शहर इसकी जद में आया. उन्‍होंने बताया कि अब तक यह आग करीब 720 हेक्टेयर (एकड़) जमीन पर फैल चुकी है.

विशेष रूप से घातक ये आग

वहीं, स्थानीय प्रांतीय प्रशासन के मुताबिक, आग बुझाने के दौरान करीब नौ दमकलकर्मी घायल हो गए हैं. हालांकि राहत की बात ये है कि अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. साथ ही उन्‍होंने ये भी बताया है कि आग अब तक नहीं बुझी है लेकिन ‘‘स्थिति नियंत्रण में है’’. प्रशासन ने आग को ‘‘विशेष रूप से घातक’’ बताया.

इसे भी पढें:-Gujarat Bridge Collapse: गुजरात के वडोदरा में पुल टूटा, नदी में गिरे कई वाहन, तीन की मौत

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This