ब्राजील में घर की चिमनी से टकराया विमान, 10 से अधिक लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Plane collides: ब्राजील के ग्रामाडो शहर में रविवार को एक छोटा विमान हादसे का शिकार हो गया, जिससे उसमें सवार 10 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई. ऐसे में ब्राजील की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में इस हादसे की जानकारी दी.

उन्‍होंने बताया कि विमान पहले एक घर की चिमनी से टकराया फिर एक इमारत की दूसरी मंजिल से टकराते हुए ग्रामाडो के एक मुख्य आवासीय क्षेत्र में स्थित मोबाइल फोन की दुकान पर गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस दौरान जमीन पर मौजूद एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां दो लोगों की हालत गंभीर बताई गई है.

लोगों के ऊपर गिरा विमान का मलबा

हालांकि इस विमान दुर्घटना का क्‍या कारण था, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन बताया जा रहा है कि हादसे के समय विमान में सवार सभी चालक दल के सदस्य और 10 यात्री मारे गए हैं. ब्राजील की नागरिक सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक, मोबाइल फोन की दुकान से विमान के टकराने के बाद एक दर्जन से अधिक लोगों को धुएं के कारण परेशानी हुई. साथ ही कई लोगों के ऊपर ही विमान का मलबा गिर गया, जिससे उन्हें चोटें आई हैं.

एक ही परिवार के थे सभी लोग

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, विमान में सवार यात्री एक ही परिवार के सदस्य थे और वे रियो ग्रांडे डू सुल राज्य के दूसरे शहर से साओ पाउलो राज्य की यात्रा कर रहे थे. ग्रामाडो सेरा गौचा पहाड़ों में स्थित है और यह ब्राजील के पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है जो ठंडे मौसम, लंबी पैदल यात्रा स्थलों और पारंपरिक वास्तुकला का आनंद लेते हैं.

इसे भी पढें:-पीलीभीत में एनकाउंटर, गुरदासपुर में पुलिस चौकी पर हमला करने वाले 3 खालिस्‍तानी आतंकी ढेर

Latest News

इंडियन कोस्ट गार्ड और गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, अरब सागर में ₹3000 करोड़ की ड्रग्स जब्त, पांच पाकिस्तानी अरेस्ट

Gujarat Crime: इंडियन कोस्ट गार्ड ने गुजरात एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) के साथ मिलकर लक्षद्वीप के पश्चिम में अरब सागर में...

More Articles Like This

Exit mobile version