रूस-अमेरिका दोनों के वायु सेनाओं को बड़ा झटका, एक ही दिन में क्रैश हुए दोनों के बॉम्बर 

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Plane crash: एक ही दिन में दुनिया की दो सबसे ताकतवर वायु सेनाओं को बड़ा झटका लगा है. एक ओर अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक US एयरफोर्स का शक्तिशाली B-52 बॉम्बर क्रैश हो गया, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई, तो वहीं दूसरी ओर रूस का रणनीतिक Tu-22M3 बॉम्बर साइबेरिया में ट्रेनिंग के दौरान आसमान से सीधे जमीन पर जा गिरा, जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो भी सामने आया है. जिसमें विमान तेजी से नीचे गिरता हुआ, दिखाई दिया, जिसके कुछ देर बाद ही भारी धुएं का गुबार उठते देखा गया. गनीमत ये रही कि रूसी विमान के सभी चार पायलट समय रहते बाहर निकल गए.

ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ Tu-22M3 रणनीतिक बॉम्बर

इस दौरान रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सोमवार को साइबेरिया के इर्कुत्स्क क्षेत्र में ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान एक Tu-22M3 रणनीतिक बॉम्बर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. बॉम्बर यानी ऐसा विमान जिससे किसी युद्ध के दौरान बम गिराए जाते हो. वीडियो में दिखा कि यह विमान जमीन की ओर सीधा गिरा और उसके बाद वहां से घना धुआं उठता दिखाई दिया. हालांकि इस दौरान समय रहते विमान में सवार चारों क्रू मेंबर सुरक्षित रूप से पैराशूट के जरिए बाहर निकल गए.

रिपोर्ट के अनुसार, इर्कुत्स्क क्षेत्र के गवर्नर इगोर कोबजेव ने कहा कि विमान कामेंका गांव के पास गिरा. इस दौरान दुर्घटना स्थल पर लगी आग बुझाने के लिए दमकल कर्मी काम कर रहे थे. वहीं, चारों चालक दल के सदस्यों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत सामान्य बनी हुई है. उन्होने कहा किु शुरुआती जानकारी के मुताबिक इंजन में खराबी इस दुर्घटना की सबसे संभावित वजह है.

सीरिया और यूक्रेन में युद्ध अभियानों में दिखाया था दमखम 

बता दें कि Tu-22M3 को नाटो ने “बैकफायर” नाम दिया है, जो सोवियत रूस के दौर का एक सुपरसोनिक बॉम्बर है, जिसका इस्तेमाल सीरिया और यूक्रेन में युद्ध अभियानों के दौरान रूस कर चुका है. Tu-22M3 इसका नया वर्जन है,जो Kh-22 क्रूज मिसाइलें और हवा से दागी जाने वाली किंझाल हाइपरसोनिक मिसाइलें ले जाने में सक्षम है.

अमेरिका में  B-52 बॉम्बर क्रैश

वही, अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित एडवर्ड्स एयर फोर्स बेस पर सोमवार को वायुसेना का B-52 बॉम्बर क्रैश हो गया, जिसमें सभी 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. यह बॉम्बर उड़ान भरते ही क्रैश हो गया. हादसे के बाद सामने आए वीडियो में दिखा कि दुर्घटना के बाद विमान में भीषण आग लगने से विमान लगभग पूरी तरह तबाह हो गया है. वहीं, क्रैश की वजह जानने के लिए जांच जारी है.

Latest News

सावन में केवल सोमवार व्रत ही नहीं, ये 6 व्रत भी होते हैं अति-दुर्लभ, जानें इनका धार्मिक महत्व

Sawan Ke Mahatvapurna Vrat: सावन का पवित्र महीना भगवान शिव की उपासना का सर्वोत्तम समय माना जाता है. इस...

More Articles Like This

Exit mobile version