कैलिफोर्निया में वेयरहाउस के छत से टकराया विमान, 2 लोगों की मौत, 18 घायल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

California Plane Crash: अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक विमान क्रैश हो गया है. इस विमान हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि 18 लोग घायल बताए गए है. विमान क्रैश एक बड़े वेयरहाउस के छत से टकराने के बाद हुआ है. हादसे के वक्‍त गोदाम में 100 से ज्यादा लोग मौजूद थे. मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है.

हादसे में दो की मौत

जानकारी के अनुसार, यह हादसा कैलिफ़ोर्निया में फुलर्टन एयरपोर्ट के पास हुआ. यहां एक छोटा विमान एक बड़े गोदाम की छत से जा टकराया. रिपोर्ट्स के अनुसार, दुर्घटना में दो व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि 18 लोग घायल हुए हैं. वहीं गोदाम के अंदर मौजूद 100 से ज्‍यादा लोगों को बाहर निकाला गया है. घायलों को अस्पताल भेजवाया गया है.

2 बड़े विमान हादसे

इससे पहले दिसंबर 2024 के अंत में दक्षिण कोरिया के मुआन अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पर एक विमान हादसे का शिकार हो गया. इस हादसे में सवार सभी 181 लोगों में से केवल 2 लोगों की जान बच सकी. बाकी 179 लोग मारे गए. मिली जानकारी के मुताबिक, यह प्‍लेन एक पक्षी से टकराने के बाद लैंडिंग के समय हवाई अड्डे पर ही क्रैश हो गया. लैंडिंग के समय इसका गियर नहीं खुला, जिसके चलते यह हादसा हुआ. वहीं इससे पहले कजाकिस्तान में अजरबैजान का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. बाद में पता चला कि रूस ने इसे गलती से मार गिराया था. इस हादसे में भी 38 से अधिक लोगों की जान चली गई.

ये भी पढ़ें :- दिसंबर में व्हाइट-कॉलर भर्ती में 9 प्रतिशत की हुई वृद्धि: रिपोर्ट

 

Latest News

Asian Para Games: PM मोदी ने स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, बोले- देश के लिए गर्व व खुशी का पल

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन पैरा गेम्स 2026 में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने...

More Articles Like This

Exit mobile version