शिकागो के हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश नाकाम, युवक अरेस्ट, अत्याधुनिक राइफल बरामद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Crime in America: अमेरिका पुलिस ने इलिनॉय राज्य में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर गोलीबारी करने की कोशिश को नाकाम कर दिया है. क्योंकि ऐन वक्त पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया और उसकी बंदूक जब्त कर ली गई.

दरअसल, शिकागो से लगभग 70 किलोमीटर दूर ऑरोरा स्थित मंदिर में 19 वर्षीय हमलावर ने अंधाधुंध गोलीबारी करने की कोशिश में था, लेकिन राइफल जाम हो जाने के कारण उसकी यह खौफनाक साजिश विफल हो गई.

खुद को श्वेत वर्चस्ववादी और नव-नाजी बताने वाले आरोपी एलेक्जेंड्रॉस पापोरकिस को पुलिस ने उसके सहकर्मी से मिली गुप्त सूचना के बाद गिरफ्तार कर लिया है. जांच के दौरान उसके घर से एक राइफल, कई भरी हुई मैगजीन, सैकड़ों अतिरिक्त कारतूस और हमले में इस्तेमाल किए जा सकने वाले अन्य सामान बरामद किए गए हैं. पुलिस को आरोपी के पास से एक दस्तावेज भी मिला है, जिसमें श्वेत वर्चस्ववादी और चरमपंथी विचारों का उल्लेख है. इस दस्तावेज में दक्षिण एशियाई मूल के लोगों, खासकर भारतीय मूल के लोगों के खिलाफ हिंसा से जुड़ी बातें भी लिखी गई थीं.

हमलावर ने खुद को श्वेत वर्चस्ववादी नव-नाजी बताया, उसके पास से 8 पन्नों का एक घोषणापत्र भी बरामद हुआ है, जो भारतीयों, हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के प्रति नफरत से भरा हुआ था. पुलिस द्वारा उसे अदालत में पेश किया गया और उस पर आतंकवादी धमकी देने और गैर-कानूनी तरीके से हथियार रखने का आरोप लगाया गया. कोर्ट ने आरोपी को 30 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया.

Latest News

Shardiya Navratri 6th Day: नवरात्रि का छठा दिन मां कात्यायनी को समर्पित, जानिए पूजा विधि

Shardiya Navratri 6th Day: शारदीय नवरात्रि के छठे दिन आदिशक्ति की छठवें स्‍परूप मां कात्‍यायनी की पूजा की जाती...

More Articles Like This

Exit mobile version