PM Modi Brunei Visit: ऐतिहासिक मस्जिद का दौरा करेंगे पीएम मोदी, जानिए ब्रुनेई दौरा क्यों है खास?

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi Brunei Visit: आज यानी मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रुनेई और सिंगापुर की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हो गए हैं. आज से पीएम मोदी तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे. इस दौरान पीएम मोदी 3 सितंबर को ब्रुनेई और 4-5 सितंबर को सिंगापुर की यात्रा पर रहेंगे. ब्रुनेई के दौरे के दौरान पीएम मोदी देश के सुल्तान हाजी हसनल बोल्किया से मुलाकात करेंगे, साथ ही ऐतिहासिक ओमर अली सैफ़ुद्दीन मस्जिद का भी दौरा करेंगे.

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 3 सिंतबर को ब्रुनेई दारुस्सलाम और सिंगापुर के तीन दिवसीय दौरे के लिए रवाना हो गए हैं. पीएम मोदी की ब्रुनेई देश की यह यात्रा बेहद खास और ऐतिहासिक है, क्योंकि वो ब्रुनेई देश की यात्रा पर जाने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं. इस मौके पर ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसनल बोल्किया से पीएम मुलाकात करेंगे और कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे.

दोनों देशों के रिश्तों में आएगी मजबूती

बता दें कि पीएम मोदी सभी मौजूदा क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने के लिए सुल्तान हाजी हसनल बोल्किया के निमंत्रण पर ब्रुनेई का दौरा कर रहे हैं. पीएम मोदी का यह दौरा कई मायनों में बहुत खास है, जहां इस दौरे में एक तरफ 40 साल के भारत-ब्रुनेई रिश्तों का जश्न मनाया जाएगा, वहीं दूसरी तरफ पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि इन रिश्तों को और भी मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा.

पीएम मोदी का ब्रुनेई दौरा क्यों है खास जानिए…

  • पीएम मोदी का यह दौरा ऐतिहासिक है, क्योंकि यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला ब्रुनेई दौरा होगा.
  • पीएम मोदी इस दौरे के दौरान ब्रुनेई के ओमर अली सैफ़ुद्दीन मस्जिद का दौरा करेंगे. यह मस्जिद देश की सबसे पुरानी और बड़ी मस्जिद है.
  • हालांकि, मध्य पूर्व में प्रधानमंत्री मोदी कई मस्जिदों का दौरा कर चुके हैं.
  • पीएम मोदी जब किसी देश का दौरा करते हैं तो वो वहां रह रहे भारतीयों से जरूर मुलाकात करते हैं. ब्रुनेई में करीब 14000 भारतीय रहते हैं.
  • ब्रुनेई में भारतीय डॉक्टरों और शिक्षकों की काफी बड़ी तादाद है.
  • साथ ही भारत के अंतरिक्ष प्रोग्राम में भी ब्रुनेई का खास रोल है. दरअसल, ब्रुनेई में भारत का एक अंतरिक्ष निगरानी केंद्र है.
  • ब्रुनेई स्थित भारतीय अंतरिक्ष केंद्र से भारतीय उपग्रहों और उसकी लॉन्चिंग पर निगरानी रखी जाती है.
  • साथ ही भारत और ब्रुनेई के बीच काफी अहम रक्षा संबंध भी है.
  • दोनों देशों की नेवी और कॉस्टगार्ड नियमित संयुक्त अभ्यास करते है.
  • आसियान और इंडो-पेसिफ़िक में ब्रुनेई भारत का अहम पार्टनर है.
Latest News

₹1,500 करोड़ के सुपारी सिंडिकेट पर ED का बड़ा एक्शन, काली कमाई से खरीदे आलीशान बंगले, 4 राज्यों में 20 ठिकानों पर रेड

विदेशी सुपारी की कथित तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने असम, मिजोरम, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के 20 ठिकानों पर छापेमारी की है. एजेंसी के मुताबिक, नेटवर्क ने ₹1,500 करोड़ से अधिक की अपराध से अर्जित आय पैदा की. कार्रवाई में ₹1.30 करोड़ नकद जब्त किए गए और 33 बैंक खाते फ्रीज किए गए.

More Articles Like This