छत्तीसगढ़ः दंतेवाड़ा में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने 9 नक्सलियों को किया ढेर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

जगदलपुरः छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर आ रही है. यहां आज दंतेवाड़ा व बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 9 नक्सलियों को ढेर कर दिया है. मौके से माओवादियों के शवों के साथ भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं.

अभी भी सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों के खात्मे का अभियान जारी है. दोनों तरफ से गोलीबारी हो रही है. सभी सुरक्षाबल सुरक्षित बताए जा रहे हैं.

बताया जा रहा है कि पश्चिम बस्तर डिवीजन के नक्सलियों की उपस्थिति की जानकारी मिलने पर आज सुबह सर्चिंग अभियान पर संयुक्त पुलिस पार्टी गई थी. इसी दौरान नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. इसके सुरक्षा बल की नक्सलियों से मुठभेड़ शुरु हो गई. अभी भी मुठभेड़ जारी है.

Latest News

राज्यपाल के अभिभाषण को सुने बिना विरोध लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विरुद्ध: विपक्ष की भूमिका पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने उठाए सवाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र सोमवार से प्रारंभ हुआ, जिसमें 11 फरवरी को प्रदेश का बजट प्रस्तुत...

More Articles Like This