Attack on American Soldiers: तुर्किये में दो अमेरिकी सैनिकों पर हमला, टीजीबी ने ली जिम्मेदारी

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Attack on American Soldiers: तुर्किये के इजमिर में दो अमेरिकी सैनिकों पर हमला करने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि अमेरिकी सैनिकों पर हमला करने वाले कुछ युवक थे, जो दक्षिणपंथी तुर्की युवा समूह के सदस्य हैं. वहीं, स्थानीय गवर्नर के कार्यालय ने इस मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि इस हमले में शामिल 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है.

फिलिस्तीनियों के खून से सने है अमेरिका के हाथ

अमेरिकी सैनिको पर हुए इस हमले की जिम्‍मेदारी तुर्किये के युवा संघ (टीजीबी:तुर्किये जेनक्लिक बिरलीजी) ने ली है. उन्होंने कहा कि हमने अमेरिका के सबसे बड़े हमलावर जहाज यूएसएस वास्प पर तैनात अमेरिकी सैनिकों पर हमला किया है, क्‍योंकि अमेरिकी सैनिकों के हाथ हमारे सैनिकों और हजारों फिलिस्तीनियों के खून से सने हुए हैं. ऐसे में वो हमारे देश को अपवित्र नहीं कर सकते. उन्‍होंने कहा कि जब भी अमेरिका हमारे जमीन पर कदम रखेगा, उसका ऐसे ही स्‍वागत होगा और वो इसी के हकदार है.

अमेरिका ने तुर्किये अधिकारियों का किया धन्‍यवाद  

वहीं, इस हमले की पुष्टि करते हुए तुर्किये स्थित अमेरिकी दूतावास ने कहा कि सैनिक अब सुरक्षित हैं. उन्‍होंने कहा कि अमेरिका वास्प पर सवार अमेरिकी सेवा सदस्य आज इजमिर में हुए हमले के शिकार हुए थे, फिलहाल वह सुरक्षित हैं. इसके लिए हम तुर्किये अधिकारियों को धन्यवाद देते हैं, क्‍योंकि उन्होंने इस मामले को लेकर तत्काल कार्रवाई की.

हिरासत में लिए गए 15 हमलावर

दरअसल, तुर्किये की मीडिया ने इजमिर गवर्नर के कार्यालय के एक बयान का हवाला देते हुए कहा है कि राष्ट्रवादी पार्टी की युवा विंग के सदस्यों ने कोनक सिटी में दो अमेरिकी सैनिकों पर हमला किया. इस घटाना के तुरंत बाद पांच अमेरिकी सैनिकों ने हस्तक्षेप किया. फिलहाल, सभी 15 हमलावरों को हिरासत में लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

इसे भी पढें:-ICG: तटरक्षक बल के हेलीकॉप्टर की अरब सागर में आपात लैंडिंग, चालक दल के तीन सदस्य लापता

Latest News

चरित्र तय करता है कि आप कितनी दूर तक जाएंगे”: IIM लखनऊ के MBA विद्यार्थियों को डॉ. राजेश्वर सिंह का सशक्त संदेश

Lucknow: देश के अग्रणी प्रबंधन संस्थानों में शुमार Indian Institute of Management Lucknow के प्रतिष्ठित वार्षिक महोत्सव Manfest–Varchasva के...

More Articles Like This