Sri Lanka: कोलंबो में PM Modi का हुआ शानदार स्वागत, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi in Colombo: प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर श्रीलंका की राजधानी कोलंबो पहुंचे. जहां उनका शानदार स्वागत हुआ है. इस दौरान शनिवार को पीएम मोदी का श्रीलंका में औपचौरिक स्वागत किया गया. भारत के प्रधानमंत्री मोदी को स्वतंत्रता चौक पर ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया और तोपों की सलामी दी गई.

पहली बार श्रीलंका में किसी अतिथि का ऐसे हुआ स्वागत

दरअसल, कोलंबो में श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के साथ पीएम मोदी राष्ट्रपति सचिवालय पहुंचे. जहां पीएम मोदी का इंडिपेंडेंस स्क्वायर पर विशेष औपचारिक स्वागत किया गया. बता दें कि यह पहली बार है जब श्रीलंका ने किसी गणमान्य व्यक्ति का इस तरह से स्वागत किया है.

कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी कोलंबो में भारत की सहायता से बनाई जा रही कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही सामपुर सौर ऊर्जा परियोजना के वर्चुअल शिलान्यास के भी साक्षी बनेंगे. इसके अलावा, 6 अप्रैल को पीएम मोदी ऐतिहासिक शहर अनुराधापुरा जाएंगे, जहां वे महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे.

इन मुद्दों पर हो सकती है बातचीत

बता दें कि श्रीलंका दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश सचिव विक्रम मिस्री भी हैं. इस दौरान पीएम मोदी और राष्ट्रपति दिसानायके के बीच बातचीत में भारत और श्रीलंका के बीच रक्षा, ऊर्जा सुरक्षा और डिजिटलीकरण के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने समेत कई क्षेत्रों में समझौते हो सकते हैं.

इसे भी पढें:-रूस ने फिर यूक्रेन पर किया हमला, 16 लोगों की मौत; जेलेंस्की ने लगाया सीजफायर के उल्लंघन का आरोप

Latest News

AI Summit में भारत की AI ताकत देखने का मौका, लाखों लोग पहुंच रहे — पेरिस से भी बड़ा आयोजन

राजधानी दिल्ली में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में भारी भीड़ उमड़ी है. इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में भारत की AI उपलब्धियों और भविष्य की तकनीकों का प्रदर्शन किया जा रहा है.

More Articles Like This

Exit mobile version