नाइजीरिया-गुयाना के बाद डोमिनिका ने भी दिया भारतीय प्रधानमंत्री को देश का शीर्ष पुरस्कार, पीएम मोदी ने बनाया रिकॉर्ड

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi in Dominica: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन देशों के दौरे के दौरान तीन अलग-अलग पुरस्‍कारों से सम्‍मानित किए गए, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है. दरअसल, नाइजीरिया और गुयाना के बाद अब डोमिनिका ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने देश के सर्वोच्च पुरस्कार ‘‘डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर’’ से सम्‍मानित किया है. ऐसे में अब पीएम मोदी के पास ऐसे अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों की संख्या 19 हो गई है, जो भारत में अन्य किसी पूर्व पीएम के पास नहीं है.

बता दें कि गुयाना और डोमिनिका ने पीएम मोदी को यह पुरस्कार कोविड-19 महामारी के दौरान दोनों कैरेबियाई राष्ट्रों को दी गई मदद और अन्य योगदान के लिए दिया है. दोनों देशों ने भारत के साथ द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने के पीएम मोदी के प्रयासों के लिए उनको यह शीर्ष पुरस्कार दिया है.

डोमिनिका ने दिया ये पुरस्कार 

भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डोमिनिका की राष्ट्रपति सिल्वेनी बर्टन ने ‘‘डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर’’ से सम्‍मानित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि डोमिनिका का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए जाने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं. मैं इसे भारत के 140 करोड़ लोगों को समर्पित करता हूं. वहीं, एक अन्‍य पोस्‍ट में उन्‍होंने कहा कि यह सम्मान भारत की मेरी बहनों और भाइयों को समर्पित है. यह हमारे देशों के बीच अटूट संबंधों को भी प्रदर्शित करता है.

पीएम मोदी ने रूजवेल्ट का जताया आभार

इसके अलावा, डोमिनिका के प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्केरिट के एक पोस्ट के जवाब में पीएम मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्केरिट, आपकी बातों से अभिभूत हूं. विनम्रता और कृतज्ञता के साथ मैं ‘डोमिनिका अवॉर्ड ऑफ ऑनर’ स्वीकार करता हूं. आपने कोविड-19 के दौरान मिले सहयोग का जिक्र किया, यह देखकर मेरा दिल खुशी से भर गया कि कैसे कोविड-19 के दौरान हमारी एकजुटता ने सीमाओं और महाद्वीपों के पार संबंधों को मजबूत किया. साथ ही उन्‍होंने ये भी कहा कि हम आने वाले समय में डोमिनिका के साथ मिलकर काम करते रहेंगे.

इसे भी पढें:-गुयाना के सर्वोच्च सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस’से नवाजे गए PM Modi, राष्ट्रपति इरफान अली को दिया धन्यवाद

Latest News

15 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज 15 सितंबर 2026 को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि सुबह 7:44 बजे तक रहेगी, इसके बाद पंचमी तिथि शुरू होगी. आज ऋषि पंचमी का पर्व मनाया जाएगा. जानें राहुकाल, शुभ मुहूर्त, नक्षत्र, योग और सूर्योदय-सूर्यास्त का पूरा समय.

More Articles Like This

Exit mobile version