PM Modi In Ghana: पीएम मोदी ने घाना के राष्ट्रपति जॉन महामा के साथ की द्विपक्षीय बैठक, जानिए क्या कहा?

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने बुधवार (स्थानीय समयानुसार) घाना के राष्ट्रपति जॉन महामा के साथ द्विपक्षीय बैठक की, इस दौरान भारत और घाना के संबंधों को ‘समग्र साझेदारी’ के स्तर तक पहुंचाया गया. इस अवसर पर पीएम मोदी ने महत्वपूर्ण खनिजों, रक्षा, समुद्री सुरक्षा और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में व्यापक संभावनाएं होने की बात कही.
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर कहा, “भारत और घाना के बीच महत्वपूर्ण खनिज, रक्षा, समुद्री सुरक्षा और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में मिलकर कार्य करने की अपार संभावनाएं हैं. सांस्कृतिक जुड़ाव को भी बढ़ावा देने पर चर्चा हुई.”

पीएम मोदी ने इन मुद्दों पर महामा के साथ की चर्चा

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति जॉन महामा के साथ अपनी बातचीत को अत्यंत सार्थक बताया और कहा, दोनों नेताओं के बीच व्यापार और आर्थिक संबंधों को मजबूत करने पर विचार-विमर्श हुआ. पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “हमने व्यापार और आर्थिक संबंधों को बेहतर बनाने के तरीकों पर चर्चा की. फिनटेक, कौशल विकास, स्वास्थ्य सेवा और अन्य क्षेत्रों में सहयोग पर भी विचार किया गया.” प्रधानमंत्री मोदी ने घाना सरकार द्वारा उन्हें ‘ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ सम्मान से सम्मानित करने पर आभार व्यक्त किया. यह घाना का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है.
उन्होंने कहा, “मैं घाना की जनता और सरकार का ‘ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ सम्मान देने के लिए आभार व्यक्त करता हूं. यह सम्मान हमारे युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, उनकी आकांक्षाओं, हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विविधता और भारत-घाना के ऐतिहासिक संबंधों को समर्पित है.”
पीएम मोदी ने यह भी आश्वासन दिया कि भारत घाना की जनता के साथ हमेशा खड़ा रहेगा और देश के विकास में एक विश्वसनीय मित्र और साझेदार के रूप में योगदान देता रहेगा. उन्होंने कहा, “यह सम्मान एक जिम्मेदारी भी है. भारत और घाना की मित्रता को और मजबूत करने के लिए सतत प्रयास करते रहने की.
Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version