‘PM Modi एक महान इंसान हैं’, राष्ट्रपति ट्रंप ने की प्रधानमंत्री की जमकर तारीफ

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा एक-दूसरे की सराहना करते रहते हैं. दोनों नेताओं के बीच ख़ास रिश्ता दिखता है. इसी बीच ट्रंप ने एक्सियोस के साथ एक इंटरव्यू के दौरान पीएम मोदी की जमकर सराहना की है. ट्रंप ने इंटरव्यू के दौरान ताकत, कूटनीति और वैश्विक नेतृत्व जैसे मुद्दे पर बात की.

Donald Trump ने की पीएम मोदी की तारीफ

एक्सियोस के साथ इंटरव्यू के दौरान ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ़ की. उन्होंने पीएम मोदी की उन खूबियों पर बात की जो उनके अनुसार प्रभावशाली नेतृत्व को दर्शाती हैं. इसके साथ ही ट्रंप ने भारतीय प्रधानमंत्री के लंबे कार्यकाल को लेकर भी बात की.

प्रधानमंत्री एक महान इंसान हैं

दरअसल, फ्रांस में जी7 समिट में दोनों नेताओं के बीच मुलाक़ात हुई. इस मुलाक़ात को याद करते हुए ट्रंप ने कहा, “भारत के प्रधानमंत्री एक महान इंसान हैं.” इस दौरान ट्रंप से सवाल किया गया कि उनके हिसाब से एक महान नेता की क्या परिभाषा होती है. इस पर ट्रंप ने पीएम मोदी को एक ऐसे देश में राजनीतिक स्थिरता का उदाहरण बताया, जहां पहले के नेतृत्व में बदलाव होते रहे हैं.

मैंने जीवन भर भारत के बारे में जो देखा है

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “मैंने जीवन भर भारत के बारे में जो देखा है, वह यही है कि लोग वहां तेजी से बदलते रहे हैं. कोई वहां छह महीने और फिर एक साल तक रहता था और फिर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनते हैं. वे वहां 12 साल से ज्यादा समय से हैं और बहुत मजबूत हैं.” राष्ट्रपति ने कहा कि प्रधानमंत्री शांति के साथ राजनीतिक सख्ती को भी दर्शाते हैं. ट्रंप ने आगे कहा, “वह ऐसा आचरण करते हैं जैसे सब कुछ बहुत शांत है, लेकिन वह शांत स्वाभाव के इंसान नहीं हैं. वह बहुत सख्त इंसान हैं. मैं उन्हें काफी अच्छी तरह जानता हूं.”

ये भी पढ़ें- US से डील के विरोध में उतरे ईरान के कट्टरपंथी संगठन, स्विट्जरलैंड नहीं पहुंचा तेहरान का प्रतिनिधिमंडल!

Latest News

NEET Re-Exam से पहले NTA का बड़ा कारनामा, नागपुर के उम्मीदवार को दिया अबूधाबी में सेंटर

NEET Re-Exam 2026: NEET-2026 परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद 21 जून, रविवार को दोबारा आयोजित की जाएगी....

More Articles Like This

Exit mobile version