इजरायल येरूशलम के फ्रंट पेज पर छाए पीएम मोदी, नेतन्याहू के देश प्रधानमंत्री हुए रवाना

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi Israel Visit : भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2 दिन के दौरे के लिए इजरायल के लिए रवाना हो गए हैं. बता दें कि इस बीच उनकी तस्वीर को जेरूसलम पोस्ट पेपर ने फ्रंट पेज पर लगाया और लिखा नमस्ते मोदी. जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी ने दौरे से पहले कहा कि आज और कल इजरायल की राजकीय यात्रा पर रहेंगे. इसके साथ ही भारत और इजरायल के बीच मजबूत और बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी है, जो पिछले कुछ वर्षों में काफी मजबूत हुई है.

पीएम मोदी इजरायली प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया के एक्‍स पर पोस्‍ट के दौरान पीएम मोदी ने लिखा कि इस यात्रा के दौरान वह इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ बातचीत करेंगे. इसके साथ ही दोनों रक्षा, कृषि, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, साइबर सिक्योरिटी और व्यापार समेत विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत बनाने के उपायों पर विचार करेंगे. इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग से भी मुलाकात करेंगे. ऐसे में उन्होंने कहा कि यह बैठक दोनों देशों के बीच उच्च-स्तरीय राजनीतिक विश्वास और साझेदारी को और आगे बढ़ाने का अवसर होगी.

इजरायल की संसद को संबोधित संबोधित पीएम मोदी

बता दें कि पीएम मोदी ने इजरायल की संसद नेसेट को भी संबोधित करेंगे. इसे दोनों देशों के बीच मजबूत संसदीय परंपराओं और लोकतांत्रिक मूल्यों की साझेदारी का प्रतीक बताया गया है. इतना ही नही बल्कि उन्होंने यह भी कहा कि वह इजरायल में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात करेंगे. प्रधानमंत्री के अनुसार, भारतीय समुदाय ने दोनों देशों के बीच मित्रता और सहयोग को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. ऐसे में उनकी यह यात्रा द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा और गति देने की दृष्टि से अहम मानी जा रही है.

इसे भी पढ़ें :- तीन दिवसीय बिहार दौरे पर रहेंगे गृह मंत्री Amit Shah, भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा की करेंगे समीक्षा

Latest News

तीन जजों की बेंच द्वारा खारिज याचिका दूसरी बेंच में लिस्ट, CJI सूर्यकांत ने रजिस्ट्री की गहन जांच के दिए आदेश

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री के कामकाज को लेकर भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने गंभीर नाराजगी...

More Articles Like This

Exit mobile version