PM Modi Malaysia Visit: 7–8 फरवरी को मलेशिया जाएंगे पीएम मोदी, द्विपक्षीय संबंधों पर होगी अहम बातचीत

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi Malaysia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 और 8 फरवरी 2026 को मलेशिया के आधिकारिक दौरे पर जाएंगे. इस दौरान वह मलेशिया के प्रधानमंत्री के साथ कई अहम मुद्दों पर द्विपक्षीय बातचीत करेंगे. भारतीय विदेश मंत्रालय के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मलेशिया के प्रधानमंत्री दातो सेरी अनवर इब्राहिम ने इस यात्रा के लिए औपचारिक आमंत्रण दिया है.

तीसरी मलेशिया यात्रा पर जाएंगे पीएम मोदी

यह प्रधानमंत्री की मलेशिया की तीसरी यात्रा होगी. अगस्त 2024 में भारत-मलेशिया द्विपक्षीय संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिए जाने के बाद यह उनकी पहली मलेशिया यात्रा होगी. दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के बीच विस्तृत द्विपक्षीय चर्चा होगी.

भारतीय समुदाय और सीईओ फोरम में भी लेंगे हिस्सा

प्रधानमंत्री अपने प्रवास के दौरान मलेशिया में रह रहे भारतीय समुदाय के सदस्यों से मुलाकात करेंगे. इसके साथ ही उद्योग और व्यापार जगत के प्रतिनिधियों से भी संवाद करेंगे. प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान 10वां भारत-मलेशिया सीईओ फोरम भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें दोनों देशों के कारोबारी रिश्तों को नई दिशा देने पर चर्चा होगी.

भारत-मलेशिया के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध

भारत और मलेशिया के बीच ऐतिहासिक, सभ्यतागत और सांस्कृतिक आधार पर मजबूत और दीर्घकालिक मित्रता रही है. मलेशिया में 29 लाख से अधिक भारतीय मूल के लोगों की मौजूदगी इन संबंधों को और मजबूत बनाती है, जो दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा भारतीय प्रवासी समुदाय है. भारत-मलेशिया के रिश्ते समय के साथ बहुआयामी रूप लेते हुए लगातार विकसित हो रहे हैं.

द्विपक्षीय सहयोग के हर पहलू पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री की प्रस्तावित यात्रा दोनों देशों के नेताओं को व्यापार और निवेश, रक्षा, सुरक्षा और समुद्री सहयोग के साथ-साथ डिजिटल और वित्तीय तकनीक, ऊर्जा, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, संस्कृति, पर्यटन और लोगों के बीच संपर्क जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की व्यापक समीक्षा का अवसर देगी. इसके साथ ही यह दौरा पारस्परिक हितों को ध्यान में रखते हुए भविष्य की साझेदारी की दिशा तय करने में भी अहम भूमिका निभाएगा.

यह भी पढ़े: इंजन से निकली चिंगारी, कोलकाता एयरपोर्ट पर तुर्की की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

Latest News

VIDEO: ‘वाग्धारा सम्मान समारोह 2026’ में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय का संबोधन, तस्वीरों सहित देखिए आयोजन

Vagdhaara Samman Samaroh 2026: मुंबई में साहित्य, संस्कृति और समाज से जुड़े दिग्गजों ने ‘वाग्धारा सम्मान समारोह 2026’ के...

More Articles Like This

Exit mobile version