भारत और फि‍जी के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर, पीएम मोदी ने कहा- आत्मीयता का गहरा…

Must Read

PM Modi Meet Fijian Prime Minister: वर्तमान समय में पीएम मोदी और फिजी के प्रधानमंत्री सिटिवेनी राबुका की मुलाकात हुई. बता दें कि इस मुलाकात के दौरान फिजी के पीएम ने राजघाट पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की. इसके साथ ही राबुका को किताबें और महात्मा गांधी की एक प्रतिमा भी भेंट की गई. जानकारी देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ‘आज की बैठक में हमने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं. इस फैसले के अंतर्गत उन्होंने तय किया कि फिजी के सुवा में 100 बिस्तरों वाला सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनाया जाएगा’  औश्र ये भी कहा कि ’19वीं सदी में भारत से गए 60,000 से अधिक गिरमिटिया भाई-बहनों ने मेहनत से फिजी की समृद्धि में योगदान दिया है.’

फि‍जी में खोले जाएंगे औषधि केंद्र  

ऐसे में इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी का कहना है कि ‘फिजी में डायलिसिस यूनिट के साथ समुद्री एम्बुलेंस भेजी जाएंगी और वहां जन औषधि केंद्र भी खोले जाएंगे, जिसके माध्‍यम से हर व्‍यक्ति के घर तक सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली दवाइयां पहुंचाई जा सकें. इतना ही नही उन्‍होंने ये भी कहा कि सुवा में जयपुर फुट कैंप भी लगाया जाएगा. इस दौरान पीएम ने कहा कि ‘भारत और फिजी के बीच आत्मीयता का गहरा रिश्ता है. जानकारी देते हुए उन्‍होंने बताया कि 19वीं सदी में भारत से गए 60,000 से ज्यादा गिरमिटिया भाई-बहनों ने फिजी के विकास में योगदान दिया है.’

इसे भी पढ़ें :- दिल्ली के द्वारका में दहेज के लिए महिला की हत्या, 4 महीने पहले हुई थी शादी

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This