रूस-यूक्रेन जंग के बीच पुतिन, जेलेंस्की से मिलने को तैयार, क्या होगा इस मुलाकात का परिणाम?

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Putin and Zelenskyy Meeting : रूस और यूक्रेन के बीच लगभग 4 साल से चल रही लड़ाई अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचने  वाली है. सभी देश चाहते है कि इन दोनों देशों के बीच जारी युद्ध रुक जाए और शांति की स्थापना हो. इस बीच रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (Sergey Lavrov) ने एक बड़ा अपडेट दिया है, जो रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के प्रेसिडेंट वोलोडिमिर जेलेंस्की की मुलाकात को लेकर है.

बता दें कि बीते रात यूक्रेन ने रूस के न्यूक्लियर प्लांट पर भीषण ड्रोन अटैक किया था. अब रूसी विदेश मंत्री ने पुतिन और जेलेंस्की की मुलाकात होने की जानकारी दी है. जी हां, रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है, “राष्ट्रपति पुतिन राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिलने के लिए तैयार हैं.”

यूक्रेनी संविधान के अनुसार वैध नहीं जेलेंस्की:  लावरोव

सर्गेई लावरोव ने कहा कि “राष्ट्रपति पुतिन राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की से मिलने के लिए तैयार हैं. जब हम उस स्थिति में पहुंचेंगे जहां आपको दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने होंगे, तो हमें यह स्पष्ट रूप से समझना होगा कि हस्ताक्षर करने वाला व्यक्ति वैध है. लेकिन संविधान के अनुसार, जेलेंस्की वैध नहीं हैं.”

विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को लेकर भी अपनी बात कही. उन्होंने कहा कि “राष्ट्रपति पुतिन राष्ट्रपति ट्रंप का सम्मान करते हैं और अमेरिकी राष्ट्रीय हित और कल्याण पर उनके ध्यान का सम्मान करते हैं. मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है. ट्रंप रूस के राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए राष्ट्रपति पुतिन के इसी दृष्टिकोण का सम्मान करते हैं.”

यूक्रेन ने रूस के न्यूक्लियर प्लांट पर किया हमला

रिपोर्ट के अनुसार, रूस ने रविवार को यूक्रेन पर ड्रोन हमले करने का आरोप लगाया, जिसके कारण उसके पश्चिमी कुर्क क्षेत्र में स्थित परमाणु ऊर्जा संयंत्र में रातोंरात आग लग गई. यह घटना ऐसे समय में हुई, जब यूक्रेन अपनी स्वतंत्रता के 34 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहा है.

रूसी अधिकारियों का कहना है कि रात भर हुए हमलों में कई बिजली और ऊर्जा संयंत्रों को निशाना बनाया गया. वहीं टेलीग्राम पर संयंत्र की प्रेस सेवा के मुताबिक, परमाणु संयंत्र में लगी आग को तुरंत बुझा दिया गया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन इस दौरान लगी आग से एक ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि विकिरण का स्तर (radiation levels) सामान्य सीमा के भीतर रहा.

इसी बीच संयुक्त राष्ट्र के परमाणु निगरानी निकाय ने बताया कि उसे मीडिया रिपोर्टों की जानकारी है कि संयंत्रों में एक ट्रांसफार्मर में “सैन्य गतिविधि के कारण” आग लग गई थी, लेकिन उसे स्वतंत्र पुष्टि नहीं मिली है. संस्था के महानिदेशक, राफेल मारियानो ग्रॉसी ने कहा कि “हर परमाणु प्रतिष्ठान की हर समय सुरक्षा की जानी चाहिए.”

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This