PM Modi : इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ डिनर से पहले पारंपरिक भारतीय कपड़े पहने. साथ ही सोशल मीडिया पर उन्होंने अपना वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें देख सकते हैं कि बेंजामिन नेतन्याहू ने इंडियन और वेस्टर्न मिक्स कपड़े पहने हुए हैं.
बता दें कि बेंजामिन नेतन्याहू ने सफेद रंग की फुल स्लीव शर्ट के ऊपर हल्के ग्रे रंग की स्लीवलेस जैकेट पहनी, जो कि पूरी तरह से पारंपरिक भारतीय जैकेट जैसी लग रही है और उन्होंने नीचे डार्क रंग की फॉर्मल पैंट और काले रंग के फॉर्मल जूते पहने. इतना ही नही बल्कि उन्होंने एक्स पर पोस्ट के दौरान लिखा कि हमारे संयुक्त रात्रिभोज से पहले, मैंने अपने मित्र प्रधानमंत्री मोदी को पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर चौंका दिया.
नेसेट को संबोधित करने वाले पहले PM बने मोदी
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीएम मोदी ने यरुशलम में नेसेट के विशेष पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी इजरायल की संसद को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए हैं. बता दें कि पीएम मोदी के वहां पहुंचने पर स्पीकर अमीर ओहाना ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया और उन्हें एक औपचारिक सम्मान दिया गया. पीएम मोदी ने ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट’ पदक से सम्मानित किए जाने पर आभार व्यक्त किया और इस पदक को दोनों देशों की स्थायी मित्रता और साझा लोकतांत्रिक परंपराओं को समर्पित किया.
दोनों देशों के बीच रणनीतिक तालमेल
इसके साथ ही पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच प्राचीन सभ्यतागत संबंधों के साथ-साथ टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, रक्षा, सुरक्षा और रणनीतिक तालमेल पर आधारित एक मजबूत आधुनिक साझेदारी पर गहन बात की. ऐसे में उन्होंने बताया कि कृषि, ग्रामीण विकास, जल प्रबंधन, स्थिरता और उद्यम जैसे क्षेत्रों में सहयोग ने दोनों देशों के लोगों के बीच के रिश्तों को एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है.
इजरायल में आतंकी हमले की भारत ने निंदा
जानकारी के मुताबिक, आतंकवाद के खिलाफ पीएम मोदी ने दोनों देशों की जीरो टॉलरेंस की अडिग नीति को दोहराते हुए इजरायल में 7 अक्टूबर को हुए आतंकी हमले पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की. इस हमले को लेकर उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि इस तरह की क्रूरता और बर्बरता को किसी भी रूप में उचित नहीं ठहराया जा सकता. साथ ही उन्होंने क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने वाले सभी प्रयासों को भारत का पूर्ण समर्थन देने की पेशकश की.
इसे भी पढ़ें :- Brazil Floods: ब्राजील में भीषण बाढ़ से तबाही, अब तक 46 लोगों की मौत, कई लापता, बचाव कार्य जारी

