Sensex opening bell: सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार हल्की तेजी के साथ हरे निशान में खुला. इस दौरान सेंसेक्स 143 अंक बढ़कर 82,419 पर खुला, फिर उछाल के साथ 82,579.16 के उच्च स्तर पर पहुंच गया. वहीं एनएसई निफ्टी करीब 50 से ज्यादा अंक उछलकर 25,567.60 के दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया.
कारोबार के शुरुआत में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 106 अंकों यानी 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 82,382.07 पर कारोबार कर रहा था, तो वहीं एनएसई निफ्टी 89.30 (0.11 प्रतिशत) अंकों की बढ़त के साथ 82,365.37 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था.
इन शेयरों में दिखी बढ़त
आईटी शेयरों में आई गिरावट के बाद नए सिरे से खरीदारी के रुझान के बीच घरेलू बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिली, हालांकि बाद में इसमें थोड़ी गिरावट आई. लेकिन कुछ समय बाद बाजार ने फिर से मजबूती दिखाई. व्यापक बाजारों में, निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.55 प्रतिशत की तेजी, तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.24 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई. जबकि बीएसई आईटी इंडेक्स में 1.4 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली.
आज के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स
सेंसेक्स के 30 शेयरों में आईटी शेयरों ने सबसे अधिक बढ़त दर्ज की, जिसमें टेक महिंद्रा, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टीसीएस के शेयरों में 1 से 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई. इसके अलावा, सन फार्मा, एलएंडटी, मारुति सुजुकी, टाइटन, बीईएल और अदाणी पोर्ट्स शेयरों में भी तेजी देखने को मिली. जबकि, एनटीपीसी, पावरग्रिड, एक्सिस बैंक, एचयूएल, अल्ट्राटेक सीमेंट और इटरनल टॉप लूजर्स वाले शेयरों की श्रेणी में शामिल रहे.
इसे भी पढें:-PM मोदी ने रचा इतिहास, इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स वाले बने इकलौते नेता, जानें अन्य वर्ल्ड लीडर्स की रैंकिंग

