बैंकॉक पहुंचे PM Modi, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi Thailand Visit: छठे BIMSTEC शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बैंकॉक पहुंचे. एयरपोर्ट पर भारतीय समुदाय ने मोदी मोदी और वंदे मातरम के नारे लगातार उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. थाईलैंड के उप-प्रधानमंत्री सूरिया जुंगरुंगरेंगकिट समेत कई अन्य शीर्ष अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत किया. पीएम मोदी ने बैंकॉक पहुंचने के बाद सोशल मीडिया मंच एक्स पर तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें उन्होंने लिखा, “बैंकॉक पहुंच चुका हूं. आगामी आधिकारिक कार्यक्रमों में भाग लेने और भारत और थाईलैंड के बीच सहयोग के बंधन को मजबूत करने के लिए उत्सुक हूं.”

सात देशों के राष्ट्राध्यक्ष होंगे शामिल

पीएम मोदी थाइलैंड में होने वाले बिम्सटेक समिट में भाग लेंगे, इस शिखर सम्मेलन में सात देशों के राष्ट्राध्यक्ष शिरकत करेंगे, जिसमें थाइलैंड, भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, म्यांमार और भूटान शामिल है. शिखर सम्मेलन के बाद पीएम मोदी श्रीलंका के लिए रवाना हो जाएंगे. पीएम मोदी की यह राजकीय यात्रा होगी. पीएम श्रीलंका में भारत की वित्तीय सहायता से शुरू होने वाली परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे.

Latest News

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से अरेस्ट, यूपी STF और लखनऊ पुलिस ने बहन के साथ दबोचा

लखनऊः लखनऊ के कैफे ऑनर शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपित मॉडल श्रद्धा दुबे को लखनऊ पुलिस ने यूपी एसटीएफ...

More Articles Like This

Exit mobile version