भारतीय प्रधानमंत्री को मिला सेशेल्स का सबसे बड़ा सम्मान, ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू हॉरिजन’ से नवाजे गए PM मोदी

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi Seychelles Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय सेशेल्स के दौरे पर है, जहां उन्हें पर्यावरण संरक्षण और सस्टेनेबल डेवलपमेंट में लीडरशिप के लिए सेशेल्स के सबसे बड़े सम्मान ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू हॉरिजन’ से सम्मानित किया गया है. यह अवॉर्ड सस्टेनेबल ग्रोथ और PM मोदी के ग्रीन विज़न के लिए उनके लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों को मान्यता देता है.

दोनों देशों के बीच हुए कई समझौतों के बाद पीएम मोदी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी सेशेल्स की यात्रा का संदेश स्पष्ट है- भारत ऐसे हिंद महासागर की कल्पना करता है, जहां समुद्री सुरक्षा के साथ-साथ आर्थिक समृद्धि भी बढ़े. जहां हमारी साझेदारी आकार नहीं, आपसी सम्मान और विश्वास पर आधारित हो. और जहां हम हर देश के पास-पास नहीं, साथ-साथ चलें.

पर्यावरण के क्षेत्र में PM मोदी के किए काम को मिला सम्मान

इससे पहले अभी पिछले महीने ही मई 2026 में फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गनाइजेशन (FAO) ने उन्हें फूड सिक्योरिटी को मजबूत करने, खेती में बदलाव लाने और सस्टेनेबल खेती को बढ़ावा देने के लिए ‘एग्रीकोला मेडल’ दिया था.

वहीं, साल 2018 में, उन्हें सस्टेनेबल इकोनॉमिक ग्रोथ, ग्लोबल सहयोग और समावेशी विकास को आगे बढ़ाने के लिए ‘सियोल पीस प्राइज’ मिला था. 2018 में, यूनाइटेड नेशंस ने उन्हें प्रतिष्ठित ‘चैंपियंस ऑफ द अर्थ’ अवॉर्ड से सम्मानित किया था.

 

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version