PM Modi UAE Visit: भारत में $5 अरब का निवेश करेगा UAE, सम्मान पर बोले PM मोदी-मैं अपने दूसरे घर में आया

PM Modi UAE Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की आधिकारिक यात्रा पर पहुंच गए हैं. UAE के एफ16 जेट विमानों ने PM मोदी के विमान को एस्कॉर्ट किया, जब वह 15 से 20 मई तक अपनी पांच देशों की यात्रा के हिस्से के रूप में UAE के हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर रहा था. UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘आपके स्वागत के लिए मैं आपका तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं.

मैं अपने दूसरे घर में आया

जैसा कि आपने कहा- मैं अपने दूसरे घर में आया हूं. यह भावना मेरे जीवन में बहुत महत्व रखती है. आज आपके वायुसेना के जेट विमानों ने मुझे सुरक्षा प्रदान की. यह भारत की जनता के लिए सम्मान की बात है.’ PM मोदी और राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की उपस्थिति में भारत और UAE ने समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया. शेख मोहम्मद के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘मैं आपसे फोन पर बात करता रहता था, लेकिन मैं आपसे व्यक्तिगत रूप से मिलने के लिए बहुत उत्सुक था’.

पांच अरब डॉलर के निवेश का एलान

प्रधानमंत्री मोदी की UAE यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा, ऊर्जा, गैस सप्लाई और इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश से जुड़े कई अहम समझौते हुए. UAE ने भारत में पांच अरब डॉलर के निवेश का भी एलान किया है. भारत और यूएई के बीच स्ट्रैटेजिक डिफेंस पार्टनरशिप पर समझौता हुआ. इससे रक्षा क्षेत्र में दोनों देशों का सहयोग और मजबूत होगा. इसके अलावा पेट्रोलियम रिजर्व को लेकर भी एमओयू साइन किया गया. दोनों देशों के बीच एलपीजी यानी रसोई गैस सप्लाई को लेकर भी समझौता हुआ है, जिससे भारत को ऊर्जा सुरक्षा में फायदा मिलेगा.

UAE पर हुए हमलों की निंदा

सबसे बड़ा एलान निवेश को लेकर हुआ. UAE ने भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर, आरबीएल बैंक और सम्मान कैपिटल में कुल पांच अरब डॉलर निवेश की घोषणा की है. पश्चिम एशिया में मौजूदा हालातों पर पीएम मोदी ने कहा कि UAE पर हुए हमलों की हम घोर निंदा करते हैं. UAE को जिस तरह से निशाना बनाया गया है, वह किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है. इन कठिन परिस्थितियों में आपने जिस संयम और साहस का परिचय दिया है, ये बहुत ही सराहनीय है. राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता बनाए रखने में आपके नेतृत्व में उठाए गए कदमों का हम अभिनंदन करते हैं.

होर्मुज को खुला रखना हमारी बड़ी प्राथमिकता

उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया क्षेत्र में युद्ध की परिस्थिति का प्रभाव आज पूरे विश्व पर दिखाई दे रहा है. भारत ने मुद्दों को सुलझाने के लिए हमेशा बातचीत और कूटनीति को प्राथमिकता दी है. होर्मुज स्ट्रेट को मुक्त, खुला और सुरक्षित रखना हमारी बड़ी प्राथमिकता है. इस मामले में अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन करना अनिवार्य है. भारत हर स्थिति में UAE के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है और भविष्य में भी खड़ा रहेगा. भारत जल्द से जल्द शांति और स्थिरता की बहाली के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने को तैयार है.

इसे भी पढ़ें. ट्रंप अब US के लिए रवाना, ताइवान के आस-पास दिखा बड़ा बदलाव, बीजिंग में बैठक के बीच गायब रहे चीन के फाइटर जेट

Latest News

भाजपा संगठन आधारित दल जिसमे कार्यकर्ता एवं विचारधारा महत्वपूर्ण: डॉ. दिनेश शर्मा

लखीमपुर में आयोजित भाजपा प्रशिक्षण अभियान कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने भाजपा को विचारधारा आधारित पार्टी बताते हुए संगठन, कार्यकर्ता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विस्तार से बात की.

More Articles Like This

Exit mobile version