PM Modi Brunei Visit: दुनिया के सबसे आलीशान महल में PM मोदी का हुआ स्वागत, ब्रुनेई के सुल्तान ने की मुलाकात

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi Brunei Visit: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय ब्रुनेई की दो दिन की यात्रा पर हैं. पीएम मोदी ने ब्रुनेई के दौरे के दूसरे दिन बुधवार को सुल्तान हसनल बोल्कैया से उनके महल में मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने कहा कि हम एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हैं. इस दौरान देनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ करने पर चर्चा हुई.

दरअसल, इस वक्त भारत और ब्रुनेई अपने राजनयिक संबंधों के 40 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं. पीएम मोदी ने सुल्तान हसनल बोलकिया से मुलाकात लग्जरी इस्ताना नुरुल ईमान पैलेस में की. ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसनल बोलकिया और उनके करीबी परिवार के सदस्यों ने इस्ताना नुरुल ईमान पैलेस में पीएम नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया.

विश्व का सबसे बड़ा आवासीय महल

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने दोनों नेताओं के बीच हुई अहम मुलाकात की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया एक्स पर शेयर करते हुए लिखा कि यह महल 200,000 वर्ग मीटर में फैला हुआ है, जो विश्व का सबसे बड़ा आवासीय महल है. इसमें 1,788 कमरे, 257 बाथरूम और एक भव्य बैंक्वेट हॉल शामिल है, जिसमें 5,000 मेहमान बैठ सकते हैं. महल में 110 कारों के लिए पार्किंग, 200 पोलो टट्टुओं के लिए एक वातानुकूलित अस्तबल, पांच स्विमिंग पूल और एक मस्जिद है जिसमें 1,500 उपासक रहते हैं.

जानिए इस महल की खासियत

बता दें कि पीएम मोदी से सुल्तान हसनल बोलकिया ने जिस लग्जरी महल में मुलाकात की है वो दुनिया का सबसे बड़ा पैलेस है. इस महल का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है. इस महल में 1,788 कमरे, 257 बाथरूम और 38 तरह के संगमरमर से बनी सीढ़ियां हैं. इस्ताना नूरुल इमान पैलेस को दुनिया का सबसे बड़ा महल कहा जाता है.

आजादी से पहले बनकर तैयार हुआ था महल

जानकारी के मुताबिक, इस्ताना नुरुल इमान (पैलेस ऑफ द लाइट ऑफ फेथ) को सुल्तान हसनल ने 80 के दशक के शुरू में बनवाया था. करीब 1.4 अरब डॉलर की लागत से बना ये महल 1984 में ब्रिटिश शासन से ब्रुनेई की आजादी से ठीक पहले बनकर तैयार हुआ था. इस महल का डिजाइन फिलीपींस के वास्तुकार लियोनार्डो लोक्सिन ने बनाया, जिसका उद्देश्य आजादी के बाद देश के एक नए युग को दिखाना था.

कौन हैं ब्रुनेई के सुल्तान?

ब्रुनेई के सुल्तान का नाम हसनल बोल्कैया है, जिनकी गिनती दुनिया के अमीर लोगों में होती है. ब्रुनेई को साल 1984 में ब्रिटेन से आजादी मिली थी. सुल्तान उमर अली सैफुद्दीन III, 5 अक्टूबर 1967 को ब्रुनेई के बादशाह बने थे. अब हसनल बोल्किया करीब 59 सालों से यहां की गद्दी संभाले हुए हैं.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This