PM Modi America Visit: अमेरिका में पीएम मोदी ट्रंप से मिलेंगे या नहीं? विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi America Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय अमेरिका दौरे पर जा रहे हैं. पीएम मोदी 21 से 23 सितंबर तक अमेरिकी दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे क्वाड समिट मीटिंग में शामिल होने के बाद समिट ऑफ द फ्यूचर को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी के अमेरिका दौरे से ठीक पहले पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात करने की बात कही है. पीएम मोदी ट्रंप से मिलेंगे या नहीं, इसको लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से प्रतिक्रिया सामने आई है.

विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब

दरअसल, पीएम मोदी अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे या नहीं इस बात की जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी है. कहा गया है कि वह अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे या नहीं इसको लेकर अभी जानकारी नहीं है. उनकी मुलाकात को लेकर अपडेट दिया जाएगा.

बता दें कि पीएम मोदी 21 सितंबर से 23 सितंबर तक अमेरिकी दौरे पर रहेंगे. हालांकि विदेश मंत्रालय की ओर से अब तक कोई जानकारी नहीं दी गई है कि वह अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे.

ट्रंप ने की थी भारत की आलोचना

ज्ञात हो कि पीएम मोदी के अमेरिका दौरे से ठीक पहले डोनाल्ड ट्रंप ने मिशिगन में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वह जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. अपनी रैली के दौरान अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की व्यापार नीति की आलोचना की, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें शानदार व्यक्ति बताया.

ट्रंप ने कहा, ‘मोदी अगले हफ्ते मुझसे मिलने आ रहे हैं. बताते चले कि राष्ट्रपति नहीं रहने के बावजूद ट्रंप विदेशी राष्ट्राध्यक्षों से मिलते रहते हैं. उन्होंने जुलाई में फ्लोरिडा में हंगरी के राष्ट्रवादी प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन से भी मुलाकात की थी. ऐसे में हो सकता है कि ट्रंप पीएम मोदी से भी मुलाकात करें.

 

मोदी से प्रभावित हैं ट्रंप

ज्ञात हो कि मोदी के प्रधानमंत्री रहते वर्ष 2016 से 2020 तक ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति थे, तब दोनों राष्ट्राध्यक्षों की जोड़ी सुपरहिट रही थी. डोनाल्ड ट्रंप पीएम मोदी से इतने अधिक प्रभावित हैं कि 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में उन्होंने भाजपा की तर्ज पर … अबकी बार, ट्रंप सरकार… का नारा दे डाला था. हालांकि उस चुनाव में वह सफल नहीं हुए थे और जो बाइडेन से करीबी मुकाबले में चुनाव हार गए थे. अब ट्रंप तीसरी बार राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उम्मीदवार हैं. ऐसे में वह चुनाव से पहले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खास मुलाकात करने वाले हैं.

प्रधानमंत्री का अमेरिका दौरा

प्रधानमंत्री मोदी 21 से 23 सितंबर तक अमेरिकी दौरे पर रहेंगे. पहले विलमिंगटन, डेलावेयर जाएंगे, जहां वह क्वाड समिट में भाग लेंगे. इसके बाद भारतीय समुदाय की एक सभा को भी संबोधित करेंगे. उसके बाद वह न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र की आम सभा में भाग लेंगे. प्रधानमंत्री मोदी 22 सितंबर को भारतीय समुदाय की सभा को संबोधित करेंगे. यह डायस्पोरा कार्यक्रम मोदी एंड यूएस प्रोग्रेस टुगेदर न्यूयॉर्क के उपनगर यूनियनडेल में आयोजित होगा.

Latest News

Karmayoga In Action: मीडियाकर्मियों के लिए दिल्‍ली में 13 फरवरी को ब्रह्माकुमारीज़ का कार्यक्रम, CMD उपेन्‍द्र राय करेंगे शिरकत

Karmayoga in Action: संयुक्त राष्ट्र से पुरस्कृत आध्यात्मिक संस्था ब्रह्माकुमारीज़ (Brahma Kumaris) मीडिया जगत के लिए एक बड़ा कार्यक्रम...

More Articles Like This

Exit mobile version