अफगानिस्तान ने PoK और गिलगित-बाल्टिस्तान को भारत के नक्शे में दिखाया, भड़का पाकिस्तान

Kabul: अफगानिस्तान और भारत के बीच कुछ दिन बाद क्रिकेट मैच है. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने भारत के खिलाफ होने वाली आगामी क्रिकेट सीरीज के लिए एक प्रमोशनल वीडियो जारी किया. इसमें पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानी पीओके और गिलगित-बाल्टिस्तान को भारत के नक्शे में दिखाया गया है. इससे पाकिस्तान भड़का गया. पाकिस्तान ने इसे लेकर चिंता जाहिर की है.

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के सामने जाहिर की आपत्ति 

ACB ने रविवार को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर यह प्रोमो शेयर किया. यह नई दिल्ली में भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली तीन मैचों की सीरीज से कुछ दिन पहले किया गया. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने नक्शे में दिखाए गए हिस्सों को लेकर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के सामने आपत्ति जाहिर की है. हालांकि, पीसीबी ने किस तरह की आपत्ति दर्ज कराई है, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

कोई औपचारिक कदम नहीं उठाया

इस्लामाबाद इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उठा सकता है. हालांकि, अभी तक इस संबंध में कोई औपचारिक कदम नहीं उठाया गया है. यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब अफगानिस्तान और पाकिस्तान के रिश्ते पहले से ही काफी तनावपूर्ण हैं. दोनों देशों के बीच सीमा और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है. अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है. हाल के दिनों में दोनों देशों के बीच सीमा पर झड़पें और हवाई हमले भी हुए हैं.

TTP को पनाह देने का आरोप

पाकिस्तान लगातार अफगान तालिबान पर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) को पनाह देने का आरोप लगाता रहा है. पाकिस्तान का दावा है कि टीटीपी देश के अंदर होने वाले कई घातक हमलों के लिए जिम्मेदार है. भारत के शीर्ष खुफिया सूत्रों ने CNN-News18 को बताया कि दोनों देशों के बीच इस तरह का तनाव अब सॉफ्ट पावर के जरिए भी सामने आ सकता है. इसमें संस्कृति और खेल जैसे मंच शामिल हैं.

अफगानिस्तान अपनी स्वतंत्र विदेश नीति पर कायम

अफगान क्रिकेट बोर्ड के प्रोमो में नक्शे का यह चित्रण काबुल की ओर से एक कूटनीतिक संदेश के तौर पर देखा जा सकता है. इसका संकेत यह हो सकता है कि अफगानिस्तान अपनी स्वतंत्र विदेश नीति पर कायम है और पाकिस्तान की क्षेत्रीय संवेदनाओं को ध्यान में रखे बिना भारत के साथ संबंध आगे बढ़ाना चाहता है.

इसे भी पढ़ें. वडोदरा में PM मोदी का मेगा शो, 35 हजार करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

Latest News

पीएम मोदी के जन्मदिन पर राष्ट्रपति मुर्मु और ओम बिरला समेत कई दिग्गजों ने दी बधाई, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह...

More Articles Like This

Exit mobile version