जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे पोप फ्रांसिस, डॉक्टर बोले-“स्थिति खतरे से बाहर नहीं”

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pope Francis: 88 वर्षीय पोप फ्रांसिस की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है. शनिवार को वेटिकन ने बताया कि लंबे समय से सांस लेने में तकलीफ के वजह से उन्हें ऑक्सीजन की सपोर्ट में रखा गया है. पोप फ्रांसिस बीते एक हफ्ते से फेफड़ों में गंभीर संक्रमण के वजह से अस्पताल में भर्ती हैं. डॉक्टरों के बताया कि उन्हें खून की कमी (एनीमिया) से जुड़ी समस्या भी है, जिसके वजह से ब्लड ट्रांसफ्यूजन दिया गया.

‘खतरे से बाहर नहीं पोप फ्रांसिस की हालत‘

पोप फ्रांसिस को ‘ब्रोंकाइटिस’ की समस्या के बाद 14 फरवरी को रोम के जेमेली अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया था. मंगलवार को चिकित्सकों ने उनके दोनों फेफड़ों में निमोनिया का निदान किया था. साथ ही उनकी श्वास नली में ‘पॉलीमाइक्रोबियल’ संक्रमण भी पाया गया था. चिकित्सकों ने कहा है कि पोप फ्रांसिस की हालत बहुत खराब है और उनकी स्थिति किसी भी तरह से खतरे से बाहर नहीं है. उनके स्वास्थ्य को लेकर दुनिया भर में चिंताएं बढ़ रही हैं.

यह भी जानें

डॉक्‍टरों ने चेतावनी दी है कि पोप फ्रांसिस के सामने मुख्य खतरा ‘सेप्सिस’ की शुरुआत होना होगा, जो रक्त का एक गंभीर संक्रमण है. फ्रांसिस की मेडिकल टीम ने कहा कि शुक्रवार तक किसी भी तरह के ‘सेप्सिस’ का कोई संकेत नहीं मिला था. विभिन्न दवाओं के सेवन का फ्रांसिस पर प्रभाव पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें :- पेरू में पलक झपकते ही ढह गई शॉपिंग मॉल की छत, 6 लोगों की मौत; 70 से अधिक घायल

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This