रूस की राजधानी मॉस्को के रेस्टोरेंट में बम धमाका, तीन लोगों की मौत, 15 घायल, मची अफरा-तफरी

Moscow: रूस की राजधानी मास्को के मध्य इलाके में स्थित एक आलीशान रेस्टोरेंट में शनिवार शाम हुए जोरदार धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि 15 अन्य लोग घायल हुए हैं. इस घटना के बाद सनसनी फैल गई. पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह विस्फोट स्थानीय समयानुसार शनिवार रात करीब 8:00 बजे हुआ. कुछ लोगों का कहना है कि यह धमाका तब हुआ जब एक महिला देसी बम लेकर वहां पहुंची.

रेस्टोरेंट की समर टैरेस के पास धमाका 

धमाका मास्को के कुद्रिंस्काया स्क्वायर स्थित एक ऐतिहासिक स्टालिन-युग की गगनचुंबी इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर बने रेस्टोरेंट की समर टैरेस के पास हुआ. घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, विस्फोट ‘बाल्ज़ी रॉसी’ नामक एक मशहूर इटालियन रेस्टोरेंट में हुआ. रेस्टोरेंट की वेबसाइट के अनुसार, शनिवार को यह वेन्यू एक निजी कार्यक्रम के लिए आरक्षित था और आम जनता के लिए बंद था.

धमाका गैस सिलेंडर फटने के कारण हुआ होगा

विस्फोट की खबर मिलते ही रूसी सुरक्षा बल और आपातकालीन सेवाओं के दस्ते मौके पर पहुँच गए. रूसी सरकारी टीवी के अनुसार, शुरुआती आशंका जताई जा रही है कि धमाका गैस सिलेंडर फटने के कारण हुआ होगा, हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि होना बाकी है. भारी हथियारों से लैस सुरक्षाकर्मियों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और मामले की गहन जांच की जा रही है.

घायलों को अलग-अलग गंभीरता की चोटें आईं

सरकारी समाचार एजेंसी आरआईए ने बताया कि रूस की आतंकवाद-रोधी समिति के अनुसार, एक अज्ञात महिला ने रेस्टोरेंट में घुसने की कोशिश की लेकिन एक सुरक्षा गार्ड ने उसे रोक दिया. एजेंसी ने कहा कि इसके बाद हुए धमाके में वह महिला, सुरक्षा गार्ड और बाल्जी रॉसी इटैलियन रेस्टोरेंट का एक ग्राहक मारा गया. पुलिस ने बताया कि घायलों को अलग-अलग गंभीरता की चोटें आईं. रूस की सरकारी समाचार एजेंसी आरआईए ने घटनास्थल पर भारी हथियारों से लैस सुरक्षा अधिकारियों का वीडियो जारी किया. उस इलाके को आम जनता के लिए बंद कर दिया गया था.

इसे भी पढ़ें. ‘बेटी को गोद लें प्रधानमंत्री, उसका जो हक है, उसे मिले’, PM मोदी को अपशब्द बोलने वाली लड़की की मां का बयान

Latest News

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई बीपी के मरीजों के लिए अनार या टमाटर, कौन सा जूस है ज्यादा फायदेमंद?

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन की समस्या से जूझ रहे लोगों को खानपान पर...

More Articles Like This

Exit mobile version