ईरान जंग के बीच जापान की पीएम पहुंचीं अमेरिका, बोली- हम न्यूक्लियर प्रोग्राम को…

Must Read

Prime Minister Sanae Takaichi : जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने अमेरिका के साथ मजबूत रिश्तों की बात कही है. बता दें कि उनका यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस बात से बेहद नाराज हैं कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की सुरक्षा में मदद की अपील पर जापान और अन्य देशों ने उन्हें समर्थन नहीं दिया.

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार ताकाइची ने व्हाइट हाउस में ट्रंप से मुलाकात की. इसके साथ ही उन्होंने ट्रंप से ये भी कहा कि जापान, ईरान के परमाणु कार्यक्रम के विकास का विरोध करता है. ऐसे में ट्रंप ने कहा कि ‘पश्चिम एशिया और अब दुनियाभर में सुरक्षा संबंधी माहौल बहुत गंभीर है लेकिन इसके बावजूद मेरा दृढ़ विश्वास है कि डोनाल्ड, सिर्फ आप ही पूरी दुनिया में शांति स्थापित कर सकते हैं.’ इसके साथ ही ट्रंप ने भी जापानी प्रधानमंत्री की तारीफ की और ताकाइची को लोकप्रिय और ताकतवर महिला बताया. जब ईरान युद्ध को लेकर जापान के समर्थन पर पत्रकारों ने बार-बार सवाल किए तो दोनों नेताओं के बीच कुछ तनाव भी नजर आया.

जापान के हमले का जिक्र करते हुए विशेष टिप्पणी

अमेरिकी राष्‍ट्रपति के कार्यालय ‘ओवल ऑफिस’ में बंद कमरे में बैठक से पहले ताकाइची के साथ करीब 30 मिनट की सार्वजनिक मौजूदगी के दौरान जब ट्रंप सवालों का जवाब दे रहे थे, ऐसे में ताकाइची अपनी घड़ी देखती हुईं नजर आईं. इसी के बाद ट्रंप से पूछा गया कि ईरान पर हमलों से पहले अमेरिका ने जापान जैसे सहयोगियों को इसकी सूचना क्यों नहीं दी तो उन्होंने 1941 में पर्ल हार्बर पर जापान के हमले का जिक्र करते हुए विशेष रूप से असहज करने वाली टिप्पणी की.

चौंकाने के बारे में जापान से बेहतर कौन जानता है

इस दौरान ट्रंप ने मजाक में कहा कि ‘हमने इसके बारे में किसी को नहीं बताया क्योंकि हम चौंकाना चाहते थे. चौंकाने के बारे में जापान से बेहतर कौन जानता है? उन्‍होंने कहा कि आपने मुझे पर्ल हार्बर के बारे में क्यों नहीं बताया?’ बता दें कि जब ट्रंप ने ऐसा कहा तो ताकाइची के चेहरे पर दिख रही हल्की मुस्कान गायब होती दिखी और उन्होंने अपनी भौंहें उठा लीं लेकिन शाम को उस समय दोनों मुस्कुराते नजर आए, जब ट्रंप ने जेपनीज प्राइम मिनिस्टर के सम्मान में अपने कार्यालय में रात्रिभोज का आयोजन किया.

वाणिज्यिक नौवहन को रोकने की मांग- जापान

इस मामले को लेकर ट्रंप का कहना है‍ कि ‘आप एक शानदार महिला हैं और व्हाइट हाउस में आपका स्वागत करना मेरे लिए सम्मान की बात है.’ इतना ही नही बल्कि ताकाइची ने दोनों नेताओं को सबसे अच्छा दोस्त बताया और कहा ‘जापान वापस आ गया है.’ इससे पहले पांच यूरोपीय देशों और जापान के नेताओं ने एक संयुक्त बयान जारी कर ईरान से होर्मुज जलडमरूमध्य पर वाणिज्यिक नौवहन को रोकने वाले हमले बंद करने की मांग करते हुए कहा कि वे यह सुनिश्चित करने के लिए उपयुक्त प्रयासों में योगदान देने को तैयार हैं.

ईरान युद्ध में जापान के समर्थन के स्तर पर चर्चा

ऐसे में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि वह ताकाइची के साथ अपनी बैठक में ईरान युद्ध में अमेरिका के लिए जापान के समर्थन के स्तर पर चर्चा करेंगे. साथ ही उन्‍होंने ये भी कहा कि ‘वे वास्तव में आगे आ रहे हैं.’ ट्रंप ने बाद में कहा कि जापान जिस तेल पर निर्भर करता है उसका बड़ा हिस्सा होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरता है. उन्होंने कहा, ‘इसलिए उनके आगे आने की यह एक बड़ी वजह है.’

अमेरिका के खर्च और तैनात सैनिकों का जिक्र

इसके साथ ही उन्होंने जापान में अमेरिका के खर्च और वहां तैनात सैनिकों की संख्या का भी जिक्र किया. इस मामले को लेकर ट्रंप ने कहा कि ‘मुझे उम्मीद है कि जापान आगे आएगा क्योंकि हमारे बीच इस तरह का रिश्ता है.’ ऐसे में ट्रंप से मिलने के बाद तकाइची ने पत्रकारों से कहा कि दोनों इस बात पर सहमत हुए हैं कि होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना सर्वोच्च महत्व का विषय है लेकिन उन्होंने ट्रंप को विस्तार से बताया कि जापान अपने कानून के तहत क्या कर सकता है और क्या नहीं कर सकता.

टिप्‍पणि‍यों से दिया मदद का संकेत

जानकारी के मुताबिक, इससे पहले, ट्रंप ने इस सप्ताह कई बार शिकायत की थी कि जापान सहित अमेरिकी सहयोगी होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा में मदद करने के उनके अनुरोध पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, बाद में उन्होंने ये भी कहा कि इस मदद की जरूरत नहीं है लेकिन अपनी अन्य टिप्पणियों से यह संकेत भी दिया कि वह अब भी मदद की अपेक्षा रखते हैं.

इसे भी पढ़ें :- ‘लोगों की सोच से पहले…’, होर्मुज पर संकट के बीच नेतन्याहू ने दी खुशखबरी

Latest News

चीन ने भारत के नए राजदूत विक्रम के. दोराईस्वामी का किया स्वागत, मजबूत संबंध की जताई उम्मीद

Vikram K. Doraiswami: चीन ने भारत के नवनियुक्त राजदूत विक्रम के. दोराईस्वामी का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं...

More Articles Like This