पुतिन ने की चीनी राष्ट्र पति की तारिफ, कहा-विकास को नया आयाम देने में शी जिनपिंग की अहम भूमिका

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Putin China Visit: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चीन की दो दिवसीय दौरे पर बीजिंग पहुंचे हैं. गुरूवार को पुतिन के बीजिंग पहुंचने पर चीन के नेता शी जिनपिंग ने एक आधिकारिक समारोह में उनका स्‍वागत किया. बता दें कि पांचवीं बार रूस के राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने के बाद पुतिन की यह पहली विदेश यात्रा है.

चीन में पहली यात्रा से दिया संदेश

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी चीन यात्रा से दुनिया को रूस-चीन संबंध की प्राथमिकता का संदेश दिया है. हालांकि, यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब करीब दो साल से भी अधिक समय पहले यूक्रेन पर मास्को के पूर्ण पैमाने पर आक्रमण के बाद रूस आर्थिक रूप से चीन पर अधिक निर्भर हो गया है. पुतिन और जिनपिंग की ये मुलाकात उनके गहरें संबधों के संकेत है. दोनों देश पश्चिम के साथ मतभेदों के चलते करीब आ रहे है.

‘नो लिमिट्स’ पार्टनरशिप पर होगी चर्चा

ऐसे में अंदेशा लगाया जा रहा है कि पुतिन अपने समकक्ष शी जिनपिंग समेत और भी कई अन्य शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक कर सकते है. सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में यूक्रेन पर पूर्ण पैमाने पर आक्रमण शुरू करने से ठीक पहले साल 2022 में हस्ताक्षर किए गए ‘नो लिमिट्स’ पार्टनरशिप के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर चर्चा हो सकती है, जिससे कोई बड़ा ऐलान होने की भी संभावना है.

चीन पहुंचते ही क्या बोले पुतिन

चीन पहुंचने के बाद रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने शी जिनपिंग की काफी तारीफ की. इस दौरान उन्‍होंने कहा कि दोनों देशों के विकास और आपसी साझेदारी को एक नए आयाम तक पहुंचाने में शी जिनपिंग ने अहम भूमिका निभाई है.

इसे भी पढ़े:-Pakistan News: पाकिस्तान की संसद में हिंदुस्तान की जयजयकार! पाकिस्तानी सासंद ने दिल खोलकर की भारत की तारीफ

Latest News

फ्रांस में हादसाः मिराज 2000D फाइटर जेट क्रैश, एक शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

Mirage 2000D Crash: फ्रांस से बड़ी खबर सामने आई है. यहां पूर्वी हिस्से में एक लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो...

More Articles Like This