ट्रंप-पुतिन की वार्ता में बाधा डालने की योजना बना रहा यूक्रेन, रूसी रक्षा मंत्रालय का बड़ा दावा

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Putin-Trump talks: रूस ने बुधवार को यूक्रेनी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है. रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि कीव 15 अगस्त को अलास्का में रूस-अमेरिका वार्ता को बाधित करने की योजना बना रहा है. और इसी उद्देश्‍य से यूक्रेन की सुरक्षा सेवा ने विदेशी पत्रकारों के एक समूह को खारकीव के चुगुएव भेजा है. बता दें कि यह इलाका यूक्रेन के कब्जे में है. पत्रकारों को वहां “सीमावर्ती इलाके के निवासियों पर रिपोर्ट” बनाने के बहाने भेजा गया है.

टेलीग्राम पर एक पोस्ट में, रूसी रक्षा मंत्रालय ने यह आरोप भी लगाया कि यूक्रेनी सेना शहर पर हमला करेगी और इसका इल्जाम रूस पर लगाएगी. उनका कहना है कि शुक्रवार को होने वाले शिखर सम्मेलन से ठीक पहले, यूक्रेन के सशस्त्र बल घनी आबादी वाले किसी आवासीय क्षेत्र या बड़ी संख्या में नागरिक हताहतों वाले अस्पताल पर यूएवी और मिसाइलों की सहायता से भड़काऊ हमले की योजना बना रहे हैं. विदेशी पश्चिमी पत्रकार तुरंत इसकी खबर देंगे.”

यूक्रेन द्वारा की जा सकती है उकसावे वाले हरकत

हालांकि मंत्रालय का कहना है कि इससे यूक्रेन में संघर्ष के समाधान पर रूसी-अमेरिकी सहयोग में बाधा डालने के लिए एक नकारात्मक मीडिया पृष्ठभूमि और परिस्थितियां पैदा होंगी.” साथ ही उन्होंने ये भी दावा किया है कि यूक्रेन द्वारा नियंत्रित अन्य बस्तियों में भी उकसावे की गतिविधियां की जा सकती हैं.

15 अगस्‍त को मिलेंगे ट्रंप-पुतिन

बता दें कि रूस के राष्‍ट्रपति पुतिन और अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप शुक्रवार को अलास्‍का में मिलने वाले है. इस दौरान वो रूस-यूक्रेन संघर्ष के दीर्घकालिक शांतिपूर्ण समाधान पर ध्यान केंद्रित करेंगे.  इस बैठक की घोषणा करते हुए ट्रंप ने ‘ट्रुथ’ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा, “मेरे और पुतिन के बीच बहुप्रतीक्षित बैठक अगले शुक्रवार, 15 अगस्त, 2025 को ग्रेट स्टेट ऑफ अलास्का में होगी. वहीं, इसके बारे में विस्‍तृत जानकारी उन्‍होंने बाद में देने की बात कही थी.

इसे भी पढें:- USA: अमेरिका के टेक्सास में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरे यूनियन पैसिफिक ट्रेन के 35 डिब्बे, धधक उठी भीषण आग

Latest News

Mukesh Ambani ने लॉन्च किया अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘अपराजिता’ का हिंदी संस्करण, कामकाजी महिलाओं के लिए इकोसिस्टम बनाने की अपील

मुंबई में मुकेश अंबानी ने SBI की पूर्व चेयरपर्सन अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘इंडोमिटेबल’ के हिंदी संस्करण ‘अपराजिता’ का लोकार्पण किया. इस दौरान उन्होंने महिला नेतृत्व, Emotional Quotient और कामकाजी महिलाओं व माताओं के लिए मजबूत इकोसिस्टम बनाने पर जोर दिया.

More Articles Like This