अब कतर में भी UPI से कर सकेंगे पेमेंट, नकदी रखने और करेंसी एक्सचेंज का झंझट खत्म

Must Read

New Delhi: कतर घूमने या काम करने के इरादे से जाने वाले भारतीयों को अब UPI से भी पेमेंट करने की सुविधा मिलेगी. भारतीय पर्यटक कतर में भी अपने मोबाइल से आसानी से डिजिटल पेमेंट कर पाएंगे. NPCI (इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड) ने कतर नेशनल बैंक के साथ मिलकर कतर में क्यूआर कोड- आधारित यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस UPI को शुरू कर दिया है.

सबसे पहले कतर ड्यूटी फ्री ने इसे किया लागू

यह सुविधा नेटस्टार्स के पेमेंट सॉल्यूशन के जरिए QNB से जुड़े मर्चेंट्स पर उपलब्ध होगी. सबसे पहले कतर ड्यूटी फ्री ने इसे लागू किया है. इसके बाद यह सेवा देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों और रिटेल दुकानों पर भी शुरू होगी. कतर आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों में भारतीय दूसरे नंबर पर हैं. ऐसे में यह साझेदारी उनके लिए नकदी रखने और करेंसी एक्सचेंज की झंझट को खत्म करेगी. अब वे देशभर में रियल-टाइम ट्रांजैक्शन कर सकेंगे.

कारोबार को विस्तार देने में मिलेगी मदद

इससे यात्रियों के साथ ही कतर के रिटेल और पर्यटन सेक्टर को भी लाभ होगा. UPI की स्वीकृति से QNB के अधिग्रहित मर्चेंट्स के ट्रांजैक्शन वॉल्यूम बढ़ेंगे. उन्हें अपने कारोबार को विस्तार देने में मदद मिलेगी. NIPL के MD और CEO रितेश शुक्ला ने बताया कि हमारा लक्ष्य UPI को वैश्विक स्तर पर स्वीकार्य बनाना और एक इंटरऑपरेबल ग्लोबल पेमेंट नेटवर्क तैयार करना है. QNB के साथ यह साझेदारी उसी दिशा में अहम कदम है. इससे लाखों भारतीय यात्री सहज और सुरक्षित तरीके से डिजिटल पेमेंट कर पाएंगे और नकद पर उनकी निर्भरता घटेगी.

हम कतर में UPI को पेश करते हुए बेहद उत्साहित

वहीं QNB के ग्रुप चीफ बिजनेस ऑफिसर यूसुफ महमूद अल-नीमा ने कहा कि हम कतर में UPI को पेश करते हुए बेहद उत्साहित हैं. UPI अब सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है बल्कि कई देशों में इसका इस्तेमाल शुरू हो चुका है. कतर के अलावा भूटान, फ्रांस, मॉरीशस, नेपाल, सिंगापुर, श्रीलंका और संयुक्त अरब अमीरात में भी चुनिंदा मर्चेंट आउटलेट्स पर UPI के जरिए अंतरराष्ट्रीय भुगतान की सुविधा मिल रही है. यह भारत के डिजिटल पेमेंट्स नेटवर्क को वैश्विक स्तर पर फैलाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.

इसे भी पढ़ें. दिवाली से पहले सरकार ने रेलवे कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, सीधे खाते में आएगा 78 दिनों का बोनस

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This