‘ॐ शांति ॐ’, सबसे बड़े मुस्लिम देश के राष्ट्रपति ने इस प्रकार किया भाषण का समापन

Must Read

Indonesia : वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र में इजरायल और फिलिस्तीन का मुद्दा चर्चा का विषय बना रहा है. जानकारी देते हुए बता दें कि विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों ने UNGA में इजरायल और हमास के बीच गाजा में जंग और फिलिस्तीन को एक राष्ट्र के रूप में मान्यता देने के मुद्दे पर चर्चा की. इतना ही नही बल्कि इस विषय को लेकर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रोबोवो सुबिआंतो का भाषण भी चर्चा का विषय बना रहा. बता दें कि अपने भाषण के दौरान प्रोबोवो ने आखिर में ‘ॐ शांति ॐ’ भी कहा.

वैश्विक शांति और समान अवसर का आह्वान

जानकारी देते हुए बता दें कि संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र में इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो ने वैश्विक शांति और समान अवसर का आह्वान किया है. इस दौरान उन्होंने कहा कि भय, नस्लवाद, घृणा, उत्पीड़न के साथ रंगभेद से प्रेरित मानवीय मूर्खता हमारे साझा भविष्य के लिए खतरा है. ऐसे में प्रबोवो ने घोषणा करते हुए कहा कि इंडोनेशिया गाजा में शांति सुनिश्चित करने में मदद के लिए अपने 20,000 सैनिकों को तैनात करने के लिए तैयार है.

प्रबोवो सुबिआंतो ने जोर देते हुए कहा कि

जानकारी के मुताबिक, प्रबोवो सुबिआंतो ने इस मामले पर जोर देते हुए कहा कि “आज इंडोनेशिया संयुक्त राष्ट्र शांति सेना में सबसे बड़े योगदानकर्ताओं में से एक है. इस दौरान उन्‍होंने कहा कि हम वहां सेवा देते रहेंगे, जहां शांति को संरक्षकों की विशेष आवश्यकता है, इसके साथ ही उन्‍होंने ये भी कहा कि सिर्फ शब्दों से नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर सैनिकों के साथ रहेंगे.”

भाषण के समापन में कहा- ‘ॐ शांति ॐ

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो ने इजरायल और फिलिस्तीन के मुद्दे पर द्वि-राष्ट्र समाधान की बात की. इसके साथ ही फिलिस्तीन और इजरायल दोनों को स्वतंत्र करने के साथ खतरों और आतंकवाद से मुक्त रहने की बात पर जोर दिया. इस मामले को लेकर सुबियांतो का कहना है कि “किसी भी राजनीतिक संघर्ष का जवाब हिंसा से नहीं दिया जा सकता, क्योंकि हिंसा से और ज़्यादा हिंसा ही पैदा होती है.” ऐसे में अपने भाषण के समापन के दौरान इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में ‘ॐ शांति शांति शांति ॐ’ कहा. इतना ही नही बल्कि नमो बुद्धाय और शालोम भी कहा.

 इसे भी पढ़ें :- दिवाली से पहले सरकार ने रेलवे कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, सीधे खाते में आएगा 78 दिनों का बोनस

Latest News

सऊदी में 20 और बांग्लादेशियों पर लटकी मौत की तलवार, दो को पहले ही मिल चुकी है सजा-ए-मौत

Saudi Arabia Bangladesh Execution: बांग्लादेश के एक कपल को जिस तरह मक्का मस्जिद में अनैतिक आचरण के लिए सऊदी...

More Articles Like This