Saudi Arabia : अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध का संकट बढ़ता जा रहा है. हालात को देखते हुए माना जा रहा है कि दोनों देशों के बीच कभी भी युद्ध की आग भड़क सकती है. इस कड़ी में ईरानी के पूर्व कमांडर के दावे ने दुनिया में सनसनी मचा दी है. इसके साथ ही मीडिया से बातचीत के दौरान IRGC के पूर्व सैन्य कमांडर हुसैन कनानी ने दावा करते हुए कहा कि सऊदी अरब ने परमाणु बम बना लिया है. इतना ही नही बल्कि अमेरिका और इजरायल को इसकी पूरी जानकारी भी है, ट्रंप प्रशासन ईरान पर नो न्यूक्लियर वेपन्स की शर्त थोप रहा है, लेकिन सऊदी के सिविलियन न्यूक्लियर प्रोग्राम को हरी झंडी दे दी गई है.
क्या पाकिस्तान ने लीक किया परमाणु रहस्य
इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर कई अफवाहें तेज़ी से फैल रही हैं. साथ ही कुछ रिपोर्टों में कहा गया है कि पाकिस्तान ने एक बार फिर अपने परमाणु रहस्य लीक कर दिए हैं. ऐसे में मीडिया ने दावा करते हुए कहा कि सऊदी अरब ने परमाणु बम बना लिया है. इस दौरान लोग पुराने अब्दुल कादिर खान मामले का हवाला देते हुए कह रहे हैं कि उत्तर कोरिया की तरह ही पाकिस्तान ने अब सऊदी अरब को परमाणु बम विकसित करने में मदद की है. फिलहाल इसका कोई सबूत नहीं हैं कि सऊदी अरब के पास न्यूक्लियर बम है.
न्यूक्लियर बम के पूरे सबूत- हुसैन कनानी
प्राप्त जानकारी के अनुसार हुसैन कनानी ने दावा किया और कहा कि सऊदी अरब के पास न्यूक्लियर बम के पूरे सबूत हैं. उन्होंने ये भी कहा कि अमेरिका सबकुछ जानते हुए भी चुप्पी साधे हुए है और इजरायल को भी इसका पता है. उनका कहना है कि हमारे पास पुख्ता खुफिया जानकारी है कि इस समय सऊदी अरब के पास न्यूक्लियर बम है और उसकी गतिविधियों के बारे में अमेरिका को अच्छी तरह पता है. हमारे पास बहुत सी जानकारियां हैं और बाकी के अरब देशों से उदहारण के लिए कुछ यमन के लोग सऊदी अरब की NUCLEAR साइट पर काम कर रहे हैं.
सऊदी अरब को परमाणु हथियार के लिए छूट
इसके साथ ही ईरान के पूर्व आईआरजीसी कमांडर ने मीडिया से बातचीत हुए एक इंटरव्यू में कहा कि इजरायल और कई अरब देशों के साथ हुए ऐतिहासिक समझौते में सउदी अरब के पास परमाणु बम होने की भी जानकारी है. ऐसे में कनानी ने ईरानी इंटेलिजेंस के हवाले से कहा कि अब्राहम अकॉर्ड के तहत तय हुआ था कि सऊदी अरब को परमाणु हथियार के लिए छूट दी जाएगी, इसके बदले इजरायल और अमेरिका उसे छूट देने के लिए राजी थे, लेकिन कुछ कारण से यह बातचीत आगे नहीं बढ़ पाई.
इसे भी पढ़ें :- किम जोंग उन ने किया अपने उत्तराधिकारी का ऐलान, जानिए किसे सौपेंगे अपनी विरासत?

