‘हमने हटवाया…’ अमेरिका के मैप वाले कांड के पीछे पाकिस्तान

Must Read

US India Map With PoK : पाकिस्तान ने दावा करते हुए कहा कि उन्होंने अमेरिका से कहकर भारत के उस मैप को हटवाया, जिसमें PoK को भारतीय क्षेत्र के रूप में दिखाया गया था. ऐसे में पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने मीडिया से बातचीत के दौरान एक बयान में कहा कि उन्होंने मैप को लेकर अमेरिकी अधिकारियों से संपर्क किया था और इसी के बाद से इसे संशोधित किया गया.

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों में यूनाइटेड स्टेट्स ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव (USTR) ऑफिस ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर भारत का एक मैप पोस्ट किया था. जिसमें पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) समेत पूरे जम्मू-कश्मीर और अक्साई चिन को भारतीय क्षेत्र में दिखाया गया था. बता दें कि कुछ ही समय बाद USTR ऑफिस के हैंडल से इस मैप को हटा दिया गया.

मैप को हाईलाइट करने के लिए जरूरी सुधार

इस मामले को लेकर पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने कहा कि हां यह मैप कुछ हैंडल पर लगाया गया था. उन्‍होंने ये भी कहा कि हमने अमेरिकी अधिकारियों से संपर्क किया और तब उन्हें पता चला कि यह मैप गैर-कानूनी था. इतना ही नही बल्कि उन्होंने ये भी कहा कि हमें इस बात की खुशी है कि अमेरिका की तरफ से हमारे इलाके के कानूनी संयुक्त राष्ट्र से स्वीकृत मैप को हाईलाइट करने के लिए जरूरी सुधार किया गया है, जो कि साफ तौर पर जम्मू और कश्मीर को एक विवादित विषय बताता है.

पाकिस्तानी प्रवक्ता ने कहा

इस मामले को लेकर पाकिस्तानी प्रवक्ता का कहना है कि संयुक्त राष्ट्र की वेबसाइट पर जम्मू-कश्मीर को लेकर इंटरनेशनल मैप मौजूद है और इसमें पाकिस्तानी और भारतीय इलाकों को स्‍पष्‍ट रूप से अलग किया गया है. डिप्लोमेटिक सूत्रों के हवाले से बताया गया कि पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में अमेरिकी दूतावास और वॉशिंगटन में विदेश विभाग के अधिकारियों के सामने मैप को लेकर विरोध जताया था. ऐसे में पाकिस्तानी अधिकारियों ने जोर देते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर एक विवादित इलाका है.

तीसरे देश के वैलिडेशन की जरूरत नहीं- भारत

इसे लेकर भारत ने कई मौकों पर स्पष्‍ट रूप से कहा है कि उसे अपने इलाके के लिए बाहरी देशों (खासकर किसी तीसरे देश) के वैलिडेशन की जरूरत नहीं है, लेकिन अमेरिका के आधिकारिक हैंडल से इस तरह का मैप शेयर करना रणनीतिक महत्व रखता है. फिलहाल इस मैप को लेकर अमेरिकी अधिकारियों ने कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है.

इसे भी पढ़ें :- आसमान बना मिसाइलों का अभेद्यकिला! भारत ने इस देश से की ₹10,000 करोड़ की डील

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 6 राशियों पर मेहरबान रहेंगे बजरंगबली, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 07 April 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का...

More Articles Like This