नहीं रहीं जानी-मानी एंकर सरला माहेश्वरी, टेलीविज़न जर्नलिज़्म के एक सुनहरे दौर का अंत!

Must Read

New Delhi: दूरदर्शन की जानी-मानी एंकर सरला माहेश्वरी का 71 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनके परिवार ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उनके निधन की जानकारी दी. सरला माहेश्वरी के निधन पर कई लोगों ने गहरा शोक जताया. सरला माहेश्वरी के परिवार में उनके पति पवन माहेश्वरी और उनके बच्चे हैं.

सबसे लोकप्रिय न्यूज एंकर्स रहीं सरला माहेश्वरी

सरला 80 के दशक में दूरदर्शन न्यूज का जाना-पहचाना चेहरा थीं और दूरदर्शन के सबसे लोकप्रिय न्यूज एंकर्स में से एक रहीं. सरला माहेश्वरी का खबरें पढ़ने का शालीन अंदाज उनकी पहचान था. साथ ही माथे पर बिंदी और सलीके से पहनी गई साड़ियों के साथ सादगी से खबरें पेश करने का तरीका भी लोगों को खूब पसंद था.

दूरदर्शन परिवार ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

दूरदर्शन नेशनल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर सरला माहेश्वरी के निधन पर दुख जताया. पोस्ट में लिखा गया है कि ‘दूरदर्शन परिवार की ओर से सरला माहेश्वरी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि. वह दूरदर्शन की सम्मानित और प्रतिष्ठित समाचार वाचिका थीं, जिन्होंने अपनी सौम्य आवाज, सटीक उच्चारण और गरिमापूर्ण प्रस्तुति से भारतीय समाचार जगत में विशेष स्थान बनाया. उनकी सादगी, संयम और व्यक्तित्व ने दर्शकों के मन में गहरा विश्वास स्थापित किया.

टेलीविज़न जर्नलिज़्म के एक सुनहरे दौर का अंत

महिला कांग्रेस ने माहेश्वरी की मौत को टेलीविज़न जर्नलिज़्म के एक सुनहरे दौर का अंत बताया. संगठन ने कहा कि उनकी क्रेडिबिलिटी और शालीनता आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा बनी रहेगी. सरला माहेश्वरी ने साल 1976 में दूरदर्शन पर समाचार एंकर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने 1984 तक दूरदर्शन में समाचार एंकर के रूप में काम किया और फिर ब्रिटेन चली गईं.

बेटे के जन्म के बाद वे भारत लौट आईं

वहां उन्होंने 1986 तक बीबीसी में समाचार एंकर के रूप में काम किया. बेटे के जन्म के बाद वे भारत लौट आईं और 1988 में फिर से दूरदर्शन के साथ जुड़ गईं. सरला माहेश्वरी अपनी खूबसूरती और सादगी के लिए जानी जाती थीं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक बातचीत में सरला माहेश्वरी ने खुलासा किया था कि उन्हें विज्ञापनों और फिल्मों के ऑफर भी मिले थे. हालांकि उन्होंने उन ऑफर को ठुकरा दिया था.

इसे भी पढ़ें. Delhi NCR Air Taxi: दिल्ली-एनसीआर में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत? हवा में दौड़ेंगी टैक्सियां, 10 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर

Latest News

01 March 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

01 March 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा...

More Articles Like This