Quad Summit 2024: अमेरिका के विलमिंगटन में होगा क्वाड समिट, बाइडेन करेंगे मोदी, एंथनी और किशिदा का स्वागत

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Quad Summit 2024: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन 21 सितंबर को विलमिंगटन, डेलावेयर में क्वाड लीडर्स शिखर सम्मेलन की मेज़बानी करेंगे. व्हाइट हाउस की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि राष्ट्रपति बाइडेन ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री किशिदा फूमियो का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं.

दरअसल, साल 2021 में व्हाइट हाउस में क्वाड नेताओं का एक सम्मेलन हुआ था. उसके बाद से हर साल यह सम्मेलन आयोजित किया जाता है. हाल के कुछ सालों में क्वाड देशों की सरकारें आपस में समन्वय बनाए हुए हैं. क्वाड सम्मेलन शुरू होने के बाद से अब तक क्वाड के विदेश मंत्री आठ बार मिल चुके हैं.

क्वाड सम्मेलन को लेकर अमेरिका के व्हाइट हाउस ने कहा कि यह पहली बार है कि जब राष्ट्रपति बाइडेन बिलमिंगटन में विदेशी नेताओं की मेजबानी करने जा रहे हैं. यह उनके निजी संबंधों और क्वाड के महत्व को दर्शाता है.

जानिए क्वाड सम्मेलन का उद्देश्य

बता दें कि व्हाइट हाउस में होने वाले इस क्वाड सम्मेलन में स्वास्थ्य सुरक्षा, प्राकृतिक आपदाओं पर प्रतिक्रिया, समुद्री सुरक्षा, उच्च गुणवत्ता वाले बुनियादी ढांचे, महत्वपूर्ण और उभरती हुई तकनीक, जलवायु और स्वच्छ उर्जा और साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी. इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सदस्य देशों के बीच रणनीतिक सहयोग को मजबूत करना, एक स्वतंत्र और खुला हिंद प्रशांत क्षेत्र सुनिश्चित करना और इस क्षेत्र के सहयोगियों को ठोस लाभ प्रदान करना है.

अगले साल भारत करेगा मेजबानी

जानकारी के मुताबिक, अगले साल 2025 में क्वाड सम्मेलन की मेजबानी भारत करेगा. 2025 में होने वाले शिखर सम्मेलन का आयोजन भारत अपने वडोदरा शहर में आयोजित करेगा. वहीं, इस साल अमेरिका में होने वाले सम्मेलन को लेकर व्हाइट हाउस ने बताया कि बाइडेन ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री किशिदा फुमियो का स्वागत करने के इच्छुक हैं.

Latest News

EPF New Scheme: पीएफ के नियमों में बड़ा बदलाव, 8 करोड़ सब्सक्राइबर्स पर असर, जानें क्या बदला

EPF New Scheme 2026: नई ईपीएफ स्कीम में पीएफ योगदान, Partial Withdrawal, नौकरी छोड़ने के बाद फंड निकासी और डिजिटल क्लेम से जुड़े कई नियमों में बदलाव किया गया है. जानें नई व्यवस्था का करीब 8 करोड़ सब्सक्राइबर्स पर क्या असर पड़ेगा.

More Articles Like This

Exit mobile version