श्रीलंका दौरे से पहले ऋषभ पंत ने महेंद्र सिंह धोनी से की मुलाकात, रांची में ली स्पेशल ट्रेनिंग

New Delhi: श्रीलंका दौरे पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले ऋषभ पंत ने रांची में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात की है. इस मुलाकात के दौरान पंत ने एमएस धोनी के साथ ट्रेनिंग भी की. पंत के लिए आगामी श्रीलंका दौरा काफी अहम माना जा रहा है. पंत फिलहाल भारत की वाइट-बॉल टीम से बाहर चल रहे हैं, लेकिन टेस्ट टीम में उन्हें लगातार मौका मिल रहा है. ऐसे में वह टेस्ट टीम में अपनी जगह को और मजबूत करने की कोशिश में जुटे हुए हैं.

एकमात्र टेस्ट मैच में भी टीम इंडिया का हिस्सा

पंत जून में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में भी टीम इंडिया का हिस्सा थे. रांची के एक जिम से पूर्व भारतीय स्पिनर शाहबाज नदीम द्वारा शेयर की गई एक तस्वीर में पंत और धोनी साथ में ट्रेनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं. जहां धोनी नीले रंग के ट्रैकसूट में दिख रहे थे, वहीं पंत ने ब्लैक टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहने हुए थे. सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए नदीम ने लिखा, “भारतीय क्रिकेट के दो बेहतरीन फिनिशर– ऋषभ पंत और माही भाई.”  ऋषभ पंत पिछले कुछ समय से वाइट-बॉल क्रिकेट में रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं.

पंत लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए बुरी तरह से फ्लॉप

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में भी पंत लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए बुरी तरह से फ्लॉप रहे थे. पंत इस टूर्नामेंट में 28.36 की औसत और 138.05 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 312 रन ही बना सके थे. उनके इसी खराब फॉर्म के कारण उन्हें वनडे और टी20 टीम में जगह नहीं मिल पा रही है. वहीं, टीम इंडिया के लिए श्रीलंका दौरे की दो टेस्ट मैचों की सीरीज की बात करें, तो वह बेहद अहम है.

9 टेस्ट मैचों में से 7 में जीत दर्ज करना अनिवार्य

टीम इंडिया को अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल की रेस में खुद को बनाए रखना है, तो उसे श्रीलंका के खिलाफ 2-0 से सीरीज जीतनी होगी, क्योंकि भारत को WTC के फाइनल में पहुंचने के लिए अपने बचे हुए 9 टेस्ट मैचों में से 7 में जीत दर्ज करना अनिवार्य है.

इसे भी पढ़ें. Andhra Pradesh: ‘आंध्र और उत्तर आंध्र की ग्रोथ का रनवे है यह एयरपोर्ट’, भोगपुरम में बोले PM मोदी

Latest News

96% से अधिक UPI ट्रांजैक्शन पर छोटे व्यापारियों को MDR से छूट: NPCI

UPI MDR Charges: नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने मंगलवार को कुछ मीडिया रिपोर्टों में किए गए उन...

More Articles Like This

Exit mobile version